ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

एल्युमीनियम फॉइल (Aluminium Foil) खाना रखना पंहुचा सकता है आपके सेहत को हानि; जानिए इसके दुष्परिणाम

Photo Source :

Posted On:Monday, August 30, 2021

न्यूज़ हेल्पलाइन - मुंबई, ३० अगस्त, २०२१  

लोग अक्सर खाना गर्म रहे इसलिए एल्युमिनियम फॉयल का इस्‍तेमाल करते हैं। लेकिन क्‍या आप जानते हैं यह एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल करना सेहत के लिए कितना खतरनाक है। घर से बाहर जाने पर फॉयल का इस्तेमाल करते हैं लेकिन घर में भी कई लोग रोटी  रखने के लिए फॉयल ही रखते हैं। क्‍योंकि ऐसा माना जाता है कि फॉयल में सब्‍जी या रोटी  रखने पर वह गर्म रहेगा। लेकिन फॉयल में मौजूद केमिकल खाने को दूषित भी कर सकते हैं। इसलिए आइए जानते हैं एल्युमिनियम फॉयल में खाना रखना कितना सुरक्षित है। और क्‍यों उसमें खाना रखने से परहेज करना जरुरी है  - 

नेशनल इंस्‍टीट्यूट ऑफ एनवायरमेंट हेल्थ साइंसेज में टोक्सिलोजिस्‍ट जीन हैरी के मुताबिक, 'एल्‍युमिनियम में कई न्‍यूरोटॉक्सिट तत्‍व होते हैं। खासकर एसिटिक चीजों को फॉयल पर रखने से बचना होगा।

- बहुत अधिक गर्म होने पर एल्‍युमिनियम पिघलता है। खाने में मिलने से अल्जाइमर का खतरा बढ़ता है।

- एल्‍युमिनियम का अधिक इस्‍तेमाल होने पर शरीर की हड्डियां भी गलने लगती है।

 - एल्‍युमिनियम की अधिक मात्रा बढ़ने होने पर ऑस्टियोपोरोसिस की संभावना बढ़ जाती है।

- किडनी फेल होने का खतरा बढ़ जाता है।

-अल्‍जाइमर और डिमेंशिया की बीमारी हो सकती है।

कैसे रखें खाने को सुरक्षित  -

खाद्य पदार्थों को एयर टाइट कंटेनर में पैक करें। इसका सबसे बड़ा फायदा है इसमें हवा कही से भी नहीं अंदर जा सकेगी। साथ ही इससे भोजन से बैक्टीरिया भी दूर रहेंगे। इसलिए एल्‍युमिनियम फॉयल की बजाएं एयरटाइट कंटेनर का इस्‍तेमाल भी किया जा सकता है।

फ्रिज में करें स्‍टोर -                     
     
दरअसल, आप फ्रिज में भी खाने को स्‍टोर कर सकते हैं। इससे भोजन या अन्‍य चीजों में उत्‍पन्‍न होने वाले छोटे जीव फ्रिज में निष्क्रिय हो जाते हैं। और खाने की चीजों को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। इसलिए अक्‍सर खाने की चीजों को कांच के कंटेनर में फ्रिज में रखा जाता है।

 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.