ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक वनवासी की मौत ।

Photo Source :

Posted On:Thursday, November 18, 2021

वाराणसी। राजातालाब थाना अंतर्गत कचनार स्थित बीआरसी कार्यालय के सामने तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक वनवासी की मौत हो गई। बताया जा रहा कि बीरभानपुर की वनवासी बस्ती निवासी राधेश्याम वनवासी उर्फ मकालू (42) अपने बच्चों के लिए कपड़ा खरीदने राजातालाब बाजार गया था। कपड़ा लेकर वह नेशनल हाईवे क्रॉस कर ब्लाक की तरफ जा रहा था। उसी दौरान मिर्जामुराद की ओर से वाराणसी जा रहा वाहन उसे टक्कर मारते हुए तेजी से निकल गया। गंभीर रूप से घायल मकालू को इलाज के लिए रोहनिया के एक निजी हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मकालू की मौत की सूचना पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

परिजनों ने बताया कि मकालू वनवासी मजदूरी करता था। मकालू तीन लड़कियों और दो लड़कों का पिता था। घटना के संबंध में चौकी प्रभारी राजातालाब हरिकेश सिंह ने बताया मकालू के बेटे मुकेश के तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.