ताजा खबर

65 लाख के कोडीन कफ सिरप सौदे का आरोपी गिरफ्तार, वाराणसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Photo Source : Google

Posted On:Monday, February 23, 2026

बनारस न्यूज डेस्क: बनारस पुलिस ने कोडीनयुक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार में बड़ी कार्रवाई करते हुए मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल के सहयोगी सत्येंद्र साहू को गिरफ्तार कर लिया है। सत्येंद्र प्रयागराज के मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र का निवासी है। उस पर 65 लाख रुपये मूल्य की 40 हजार शीशियां कोडीन कफ सिरप खरीदकर अवैध रूप से बेचने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, सत्येंद्र ने शैली ट्रेडर्स से 40 हजार शीशी कफ सिरप खरीदी थी और उसे सारनाथ स्थित पीडी फार्मा को सप्लाई किया था। यह खुलासा पीडी फार्मा के संचालक की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में हुआ। बताया जा रहा है कि सत्येंद्र, राजा मेडिकल एंड सर्जिकल एजेंसी के नाम से फर्म संचालित कर इस अवैध कारोबार में सक्रिय था और शैली ट्रेडर्स को लाभ पहुंचा रहा था।

एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना ने बताया कि 18 दिसंबर 2025 को ड्रग इंस्पेक्टर जुनाब अली की तहरीर पर पीडी फार्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें पीडी फार्मा के प्रोपराइटर विष्णु कुमार पांडेय समेत अन्य कारोबारी शामिल हैं। पूछताछ में सत्येंद्र साहू का नाम सामने आने पर उसे प्रयागराज से पकड़ा गया।

पुलिस का कहना है कि कोडीनयुक्त कफ सिरप के इस नेटवर्क में कई लोग शामिल हैं। अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार और कुछ को रिमांड पर लिया जा चुका है। मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.