ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

10 लाख की रंगदारी मांगने वाले अभियुक्त विशाल त्यागी, दोस्त के साथ गिरफ्तार।

Photo Source :

Posted On:Monday, January 31, 2022

वाराणसी। जैसे जैसे मौसम चुनावी मौसम में परिवर्तन हो रहें है वैसे वैसे पुलिस का सिकंजा अपराध पर बढ़ता जा रहा है इसी क्रम में सिगरा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।

क्या है पूरा मामला ?
पुलिस ने 17 जनवरी को गजानन अपार्टमेंट, रथयात्रा में रहने वाले नामदेव छतानी से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाले अभियुक्त विशाल त्यागी को उसके दोस्त के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अभियुक्त के पास से एक नकली पिस्तौल भी बरामद की गयी है। 

इस सम्बन्ध में एसीपी चेतगंज कार्यालय में खुलासा करते हुए DCP वरुणा आदित्य लांग्हे ने बताया कि पिछले दिनों सिगरा थाने पर मुकदमा अपराध संख्या 32/2022 धारा 386 और 120बी आईपीसी के तहत 10 लाख की रंगदारी मांगने का दर्ज किया गया था। वादी के अनुसार उसे व्हाट्सप्प कॉलिंग के माध्यम से इंटरनेशनल नंबर से 10 लाख की रंगदारी मांगी गयी थी और न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गयी थी। 

DCP आदित्य लांग्हे ने बताया कि मुकदमा दर्ज का सिगरा पुलिस एसीपी चेतगंज के नेतृत्व में मुखबिर और सर्विलांस की मदद से इन अपराधियों तक पहुंची और अभियुक्त विशाल त्यागी उर्फ़ वासू निवासी 162A पड़पड़गंज, मयूर विहार, दिल्ली और जितेंद्र खत्री निवासी शीशमहल, कमच्छा, वाराणसी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.