ताजा खबर
Fact Check: नहीं, तस्वीर में दिख रहे लोग केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर नहीं उतरे हैं,...   ||    Today's Significance आज ही के दिन हुआ था अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन, जानें 28 मार्...   ||    केंद्र सरकार ने 4% बढ़ाया पेंशनर्स का महंगाई राहत, मार्च में इतनी बढ़कर मिलेगी पेंशन, चेक करें पूरा ...   ||    SBI बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका, 1 अप्रैल से बढ़ जाएगा डेबिट कार्ड पर चार्ज   ||    Business Idea: एलोवेरा की बढ़ी डिमांड, कम पैसे में लगाएं जेल बनाने की फैक्ट्री, हर महीने होगी बंपर क...   ||    Moscow Attack: आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या 140 है, लेकिन लगभग 100 लोग अभी भी लापता हैं   ||    Baltimore Bridge Collapse: गोताखोरों ने बंदरगाह से छह लापता श्रमिकों में से दो शव बरामद किए   ||    केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राजनयिक को तलब किए जाने के बाद अमेरिका की प्रतिक्रिया; जर्मनी का कहना है कि...   ||    यूक्रेन के विदेश मंत्री अपने शत्रु मित्र रूस के साथ संबंध मजबूत करने की उम्मीद में नई दिल्ली पहुंचे   ||    SRH Vs MI: टूटे रिकॉर्ड - 523 रनों का उच्चतम स्कोर, महँगा स्पैल, और भी बहुत कुछ   ||   

नोकझोंक के बाद सामाजिक कार्यकर्ता को बदमाशों ने मारी गोली, युवक का अस्पताल में इलाज जारी।

Photo Source :

Posted On:Thursday, September 30, 2021

वाराणसी। गोलियों की गूंज अब जैसे शहर में आम होती जा रहे हैं, गोलियों की गूंज में कभी कोई आत्महत्या करता है तो कभी किसी अपराधी का मुठभेड़ तो वही कभी किसी की हत्या। बुधवार की रात एक बार फिर वाराणसी में गोली की गूंज उठी इस बार की घटना वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन इलाके की है जहां बदमाशों की गोली का शिकार एक व्यवसायी बना।

नोक झोंक के बाद चलाई गोली:-
विशाल सिंह रोज की तरह मार्केट में दुकान के पास खड़ा था। डेयरी के पास एक पहचान के व्यक्ति से बात कर रहा था। तभी मुंह बांधे एक युवक आया और बातचीत के दौरान ही उलझ गया। दोनों में नोकझोंक के बीच आस-पास के दुकान पहुंचे। दोनों को अलग करने लगे। इतने में बदमाश ने गोली मार दी और असलहा लहराते हुए भाग निकले। गोली लगने के बाद कुछ कदम चलकर विशाल नीचे लुढ़क गया। जहां घटना हुई, वहां पास ही गेस्ट हाउस और बीयर की दुकान भी है। घायल विशाल को अस्पताल ले जाने के साथ ही पुलिस को सूचना दी गई। बदमाशों की गोली विशाल के पेट के पास लगी है।

मुहल्ले के युवक ने ही चलाई गोली:-
डीसीपी वरुणा जोन विक्रांत वीर ने परिजनों से बात की। घटनास्थल का मुआयना किया। कहा कि विशाल के ही मोहल्ले में रहने वाला पंकज गुप्ता नामक बदमाश ने गोली मारी है, इसकी जानकारी खुद विशाल ने दी है। आरोपित को पकड़ने के लिए टीमें रवाना कर दी गई है।


मौके पर पहुंचे एसीपी चेतगंज अनिरुद्ध कुमार, सिगरा थाना प्रभारी अनूप शुक्ला ने आसपास की फुटेज देखी। इसमें चार से पांच लोग उस दौरान दिख रहे थे। सभी लोग बदमाश से विशाल को बचाने में लगे थे, तभी उसने गोली चला दी और भाग निकला।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.