ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

गिरफ्तारी ! पुलिस इंस्पेक्टर की ट्रेनिंग कर रहा दुष्कर्म का आरोपी पकड़ाया , नशीला पदार्थ खिलाकर दिया था घटना को अंजाम , दो साल से थी तलाश

Photo Source :

Posted On:Thursday, September 16, 2021

वाराणसी ।   थाना भेलूपुर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे आरोपी इंस्पेक्टर को पीटीसी सीतापुर से गिरफ्तार किया है। वह वहां पर इंस्पेक्टर की ट्रेनिंग कर रहा था। आरोपी उमराव खान सहित चार के खिलाफ भेलूपुर थाने 2020 में सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया था। उस समय आरोपी मऊ जिले में तैनात था। मुकदमा दर्ज होने के बाद तत्कालीन  एसपी  मऊ  रहे अनुराग आर्या ने आरोपी को निलंबित कर दिया था।


भेलूपुर थाना पुलिस आरोपी इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर वाराणसी ले आई। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
 
वाराणसी में नौकरी के दौरान किया था दुष्कर्म
पीड़िता के अनुसार, करीब चार साल पहले वाराणसी के भेलूपुर थाने की बजरडीहा चौकी पर दरोगा उमराव खान तैनात था। इसी दौरान उसे नशीला पदार्थ खिलाकर दरोगा उमराव, बजरडीहा क्षेत्र के मैनुद्दीन व मो. इब्राहिम  तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था।
 
सोशल मीडिया पर वायरल किया वीडियो
आरोपियों ने वारदात का वीडियो भी बना लिया था। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर लगातार शारीरिक शोषण करते रहे। उसने तीनों की करतूतों का विरोध किया तो बजरडीहा क्षेत्र के ही मो. शाहिद ने सोशल मीडिया पर उसका वीडियो वायरल कर दिया था। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि एक टीम सीतापुर गई थी, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.