ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

सीएचएस में एडमिशन करवाने का झांसा देकर नाबालिग छात्रों से अप्राकृतिक दुष्कर्म की कोशिश।

Photo Source :

Posted On:Tuesday, October 26, 2021

वाराणसी। सोमवार की देर रात लंका थाना क्षेत्र में सामने आया केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के नाम पर नाबालिग छात्रों से अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला , जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए FIR दर्ज कर आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के सम्बन्ध में लंका थाने में दर्ज एफआईआर में घटनास्थल बीएचयू हेलीपैड के पीछे बताया गया है, फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। 

लंका थानाप्रभारी महातम यादव ने बताया कि गरथौली थाना चौबेपुर निवासी राजेश यादव ने सोमवार की शाम एक तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि मेरे चाचा के 5 नाबालिग बच्चे (लड़के) थाना चौबेपुर स्थित गरयोली ग्राम के निवासी हैं, जिनकी उम्र 11 से 14 वर्ष की है, को मुरारी लाल निवासी मिरावन गंगापुर से हुई और उसने उन सभी को आश्वासन दिया कि उसकी सीएचएस में जान-पहचान और पकड़ है और वह सबका एडमिशन करवा देगा।  राजेश ने थाना लंका पर लिखित शिकायत की है, जिसके बाद धारा 377, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 3 और 4  में मुकदमा दर्ज कर आरोपी मुरारी लाल को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।  

राजेश ने दी गयी तहरीर में लिखा है कि इस बात के झांसे में लेकर मुरारी लाल ने 5 बालकों को बीएचयू हेलीपैड के पीछे झाड़ियों में लेजाकर प्राकृतिक दुष्कर्म किया और लगातार एडमिशन के लिए आश्वासन देता रहा। एडमिशन न होने पर बच्चों ने आकर मुझे से 21 अक्टूबर को शिकायत की मुरारी लाल ने हम सभी को 9 और 6 में एडमिशन का प्रलोभन देकर हमारे साथ आप्रकृतिक दुष्कर्म किया है।

रिपोर्ट: कृति यादव


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.