ताजा खबर
कैंसिल फ्लाइट्स के भी टिकट बुक कर रही थी एयरलाइन, अब देना होगा 585 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना   ||    इलेक्ट्रिक कारों को हैक कर चीन ला सकता है हादसों का तूफान! अमेरिकी साइबर एक्सपर्ट ने दी चेतावनी   ||    विंडशील्ड से टकराया गिद्ध और आग का गोला बनकर क्रैश हुआ विमान, हादसे में स्टंट पायलट की मौत   ||    डोनाल्ड ट्रंप पर फिर लगा जुर्माना, Hush Money Trial में जज ने दी जेल भेजने की चेतावनी   ||    पाकिस्तान में गेहूं की बंपर पैदावार, फिर भी सड़कों पर किसान, जानें क्यों?   ||    पाक‍िस्‍तान सेना का घ‍िनौना सच: कर्नल-मेजर जैसे अफसरों ने बच्‍चों के साथ क‍िया गंदा काम, VIDEO भी बन...   ||    वरिष्ठ नागरिकों को SBI दे रहा शानदार ऑफर, जानिए किस एफडी में मिलेगा कितना पैसा   ||    Petrol Diesel Price Today: यहां सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल! जानें अपने शहर के रेट   ||    ITR फाइल नहीं करोगे तो लग सकता है इतने रुपये का जुर्माना, नोटिस मिलेगा वो अलग   ||    IPL 2024: दर्द के बीच खेल रहे CSK के लिए खेल रहे MS Dhoni, डॉक्टर्स ने किया था मना   ||   

भगवानदास पटेल को 24 घण्टे के अंदर पुलिस ने ढूंढ निकाला, शादी नहीं करने के लिए घर छोड़ कर भागा था भगवानदास पटेल।

Photo Source :

Posted On:Sunday, November 21, 2021

वाराणसी। बड़ागांव थाना अंतर्गत इदिलपुर नारे निवासी भगवानदास पटेल को 24 घण्टे के अंदर पुलिस ने ढूंढ निकाला। शुक्रवार की शाम से लापता भगवानदास को शनिवार की देर शाम कैंट स्टेशन के पास से बरामद कर पुलिस ने उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

क्या है पूरा मामला ?
बड़ागांव थानाध्यक्ष ने बताया कि रविवार को भगवानदास की शादी है। भगवानदास शादी नहीं करने के लिए घर छोड़ कर भागा था। जिसे कैंट स्टेशन के पास से बरामद किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि भगवानदास पटेल शुक्रवार को रात में एक मित्र के यहां जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए निकला और फिर घर नहीं लौटा। सुबह तक परिजनों ने खोजबीन की और फिर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू की। परिजनों द्वारा बताए गए जगहों पर पुलिस दबिश दे रही थी। तब तक गायब युवक के माता-पिता और बहनों संग आसपास के ग्रामीण भेलखा हनुमान मंदिर के पास पहुंचे और वाराणसी-बाबतपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया था।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.