ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

घर छोड़ घाट पर दान दक्षिणा पर गुज़र बसर करने वाले व्यक्ति की पोखरे में तैरते मिली लाश।

Photo Source :

Posted On:Saturday, August 7, 2021

वाराणसी।नशे की लत इंसान को उसके घर परिवार से दूर कर देती है पर जब यह लत ज़्यादा बढ़ जाये तो इंसान को अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ जाता है। नशे की कुछ ऐसी ही मिलती जुलती घटना बीते रात हुई।
 
मामला मडुवाडीह थाना क्षेत्र  के पँचपेड़वा तुलसीपुर इलाके का है, शुक्रवार की शाम पोखरे में बुजुर्ग की उतराई हुई लाश मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से रात तकरीबन 8 बजे शव को पोखरे से निकलवाया। मरने वाले की पहचान लखन प्रसाद (65) निवासी तुलसीपुर पंचपेड़वा के रूप में हुई। पता चलने पर पहुंचे लखन के बेटे आकाश ने पुलिस को बताया कि उसके पिता अधिकांस समय दशाश्वमेध घाट पर रहते थे हफ्ते में एकाध बार घर आते थें।
 
मंडुआडीह थाने के सब इंस्पेक्टर  बृजेश सिंह से हुई हमारी बात चीत में उन्होंने बताया कि लखन शराब का आदि था और घर से दूर घाटों पर रह कर दान दक्षिणा से अपना गुजर बसर करता था, दान में मिलने वाले ज्यादातर पैसों से वो शराब पी जाता था, संभावना व्यक्त की जा रही है कि लखन पोखरे के किनारे गया होगा और फिसलकर गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई होगी। 
 
पोखरे के पास ही एक मकान से किसी युवक को पोखरे में शव उतराया हुआ दिखाई दिया जिसके बाद आस पास के लोग इक्कट्ठा हो गये और डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस की निगरानी में शव को निकाल गया जिसके बाद मृतक के बेटे ने शव की शिनाख्त की। परिजनों ने किसी भी प्रकार की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। पुलिस ने भी लाश की शिनाख्त होने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
 
मृतक की पत्नी कलावती देवी का रो रोकर बुरा हाल था। लखन को दो बेटियां और पांच बेटे हैं। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.