ताजा खबर
Business Idea: खुबानी के तेल का बिजनेस कर देगा मालामाल, ऐसे करें शुरू   ||    Small Saving Scheme: स्मॉल सेविंग स्कीम पर आया सरकार का फैसला, अगली तिमाही इतना मिलेगा ब्याज   ||    HDFC Bank ने रेपो रेट नहीं बढ़ने के बाद भी होम लोन का इंटरेस्ट रेट बढ़ाया, जानिए इसकी वजह   ||    अमेरिकी आव्रजन एजेंसी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए एच1बी वीजा लॉटरी का समापन किया, लाभार्थियों को सूचित...   ||    पाकिस्तान रेड कैप का लीक हुआ ऑडियो, कहा- इस साल मारे जाएंगे पीएम मोदी, योगी, मोहन भागवत   ||    अब कनाडा में बारिश के पानी पर भी लग सकता है टैक्स, क्या है Rain Tax जो लोगों को कर रहा परेशान?   ||    IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के लिए टीम को बढ़ावा, प्रोटियाज गेंदबाज को टीम में शामिल किया गया   ||    IPL 2024: रियान पराग का शानदार फॉर्म जारी, डीसी के खिलाफ आरआर को 185/5 पर पहुंचाया   ||    IPL 2024: राजस्थान दूसरी जीत की ओर, दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराया   ||    Fact Check: बाल्टीमोर पुल हादसे में ये कार नीचे नदी में गिर गई? जानें क्या है इस वायरल तस्वीर की सच्...   ||   

होली के दिन चली ताबड़-तोड़ गोली, मोके पर हमलावर फरार।

Photo Source :

Posted On:Friday, March 18, 2022

वाराणसी। शुक्रवार के दोपहर बदमाशों ने प्रेमचंद कॉलोनी में बीसी संचालक पर ताबड़तोड़ पांच से छह राउंड फायरिंग कर हमलावर भाग निकले। घायल बीसी को मलदहिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हालत नाजुक बताई जा रही है। मौके पर पहुंचे एसीपी सारनाथ ने बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर दो टीमें गठित की है।

क्या है पूरा मामला ?
जौनपुर के थाना गद्दी क्षेत्र के नाऊपुर निवासी बृजेश सिंह उर्फ राजू (42) बीसी संचालक हैं। राजू दोपहर में अपने भाई विपिन सिंह से होली पर मुलाकात के लिए उसके लालपुर-पांडेयपुर थाना अंतर्गत प्रेमचंद कालोनी स्थित घर पर पहुंचे थे। इसी बीच मुलाकात के बाद घर से राजू सिंह बाहर निकला तो पड़ोसी जितेंद्र सिंह और मुन्ना सिंह मिल गए।

आरोप है कि दोनों नशे में धुत थे। पुरानी किसी बात को लेकर राजू सिंह का दोनों से विवाद हो गया। इसी बीच मारपीट और दोनों की ओर से पथराव शुरू हो गया। तब तक जितेंद्र और मुन्ना ने असलहा निकाल राजू पर फायरिंग शुरू कर दी। राजू के सीने और पेट में दो से तीन गोलियां लगी हैं। ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना से कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई और दोनों आरोपी असलहा लहराते हुए भाग निकले। कालोनी के लोगों और परिजनों ने घायल राजू को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
 
राजू सिंह के परिजनों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि दोनों हमलावर अपराधिक प्रवृत्ति के है। हत्या के मुकदमे में सजायाफ्ता हैं और उच्च न्यायालय से जमानत पर हैं। राजू का भाई विपिन सिंह लालपुर वाहन स्टैंड से अपनी सवारी जीप चलवाता है। आशंका है कि इसी बात को लेकर दोनों में रंजिश चल रही थी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.