ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

2 वर्षो तक live-in में रहकर शादी का दिया था झांसा, गिरफ्तार आरोपियों को मिली जमानत

Photo Source :

Posted On:Tuesday, September 14, 2021

वाराणसी। शादी का झांसा देकर बतौर पत्नी साथ रख कर शारीरिक संबंध बनाने व बाद में मारपीट कर घर से भगा देने के मामले में आरोपित को जमानत मिल गयी। विशेष न्यायाधीश (ईसी एक्ट) राकेश पांडेय की अदालत ने सारंग, छपरा (बिहार) निवासी कुमार पप्पू को 75-75 हजार रुपए की दो जमानतें एवं बंधपत्र देने पर रिहा करने का आदेश दिया। अदालत में बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अनुज यादव, बृजपाल सिंह यादव व अजय पाल ने पक्ष रखा।

Live-in में रहने के बाद दिया था धोखा:-
अभियोजन पक्ष के अनुसार रोहनिया निवासी पीड़िता ने 22 जनवरी 2021 को रोहनिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि वादिनी लगभग दो वर्षों से सारंग, छपरा (बिहार) निवासी कुमार पप्पू के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही है। इस दौरान आरोपित कुमार पप्पू ने उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ पत्नी के रूप में रखा। जिसके बाद दोनों के संयोग से पुत्री का जन्म हुआ जो वर्तमान में 9 माह की है।

जान से मारने की दे रहे है धमकी :-
कुछ दिनों से कुमार पप्पू का उसके प्रति व्यवहार बदल गया और वह उसे गालियां देते हुए मारने-पीटने लगा। जब वादिनी शादी का दबाव बनाने लगी तो वह उसे लात घूसों से मारता और जान से मारने की धमकी देने लगा। इतना ही नहीं उसके घर वाले भाई, चाचा व बहन भी मोबाइल से कॉल करके जान से मारने की धमकी दे रहे है। अदालत में बचाव पक्ष की ओर से दलील दी गयी कि आरोपित के किराए वाले घर के बगल में ही वादिनी अपने पति व बच्चों के साथ रहते है।

वादिनी का पति व वादिनी धोखेबाज व फरेबी है, जो लड़को को अपने जाल में फंसाकर कर धनउगाही करते है। जिस पुत्री को उससे पैदा होने की बात कही जा रही है, वह उसके पूर्व पति से पैदा हुई है। उसके जन्म प्रमाणपत्र में भी पिता के नाम पर बसंत कुमार राय लिखा है। अदालत ने पत्रावली व साक्ष्यों के अवलोकन के बाद आरोपित को जमानत दिए जाने का पर्याप्त आधार पाते हुये उसे जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.