ताजा खबर
Fact Check: नहीं, तस्वीर में दिख रहे लोग केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर नहीं उतरे हैं,...   ||    Today's Significance आज ही के दिन हुआ था अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन, जानें 28 मार्...   ||    केंद्र सरकार ने 4% बढ़ाया पेंशनर्स का महंगाई राहत, मार्च में इतनी बढ़कर मिलेगी पेंशन, चेक करें पूरा ...   ||    SBI बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका, 1 अप्रैल से बढ़ जाएगा डेबिट कार्ड पर चार्ज   ||    Business Idea: एलोवेरा की बढ़ी डिमांड, कम पैसे में लगाएं जेल बनाने की फैक्ट्री, हर महीने होगी बंपर क...   ||    Moscow Attack: आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या 140 है, लेकिन लगभग 100 लोग अभी भी लापता हैं   ||    Baltimore Bridge Collapse: गोताखोरों ने बंदरगाह से छह लापता श्रमिकों में से दो शव बरामद किए   ||    केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राजनयिक को तलब किए जाने के बाद अमेरिका की प्रतिक्रिया; जर्मनी का कहना है कि...   ||    यूक्रेन के विदेश मंत्री अपने शत्रु मित्र रूस के साथ संबंध मजबूत करने की उम्मीद में नई दिल्ली पहुंचे   ||    SRH Vs MI: टूटे रिकॉर्ड - 523 रनों का उच्चतम स्कोर, महँगा स्पैल, और भी बहुत कुछ   ||   

दुस्साहस ! लुटेरों ने घर में घुसकर अकेली महिला को पीटा, सोने-चांदी के जेवर और नगदी लेकर फरार

Photo Source :

Posted On:Tuesday, September 14, 2021

वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र के देवचंदपुर गांव में सोमवार की रात  महिला को अकेली पाकर  उसके घर में चोर घुस गए। उन्होंने महिला के साथ मारपीट की और कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद आलमारी में रखे दस हजार रुपये नगद और एक लाख रुपये के जेवर लूटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी गांव वालों को सुबह महिला की चीख-पुकार सुनकर हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला का उपचार कराया।

​​​​​

गांव  के बाहर घर में अकेली रहती है महिला
पुलिस के अनुसार, देवचंदपुर गांव निवासी रेखा सिंह गांव के बाहर मकान बना कर रहती है। महिला के पति मुकेश सिंह पश्चिम बंगाल पुलिस में कार्यरत थे, जिनकी कई साल पहले मौत हो गई थी। महिला के दो बच्चे विवेक और विशाल बाहर नौकरी करते हैं।

महिला घर अकेली रहती है। घटना की रात पांच की संख्या में मुंह बांधे बदमाश लोहे की रॉड और रम्मा से लैस होकर घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। महिला के शोर मचाने से पहले उस पर बदमाशों ने हमला कर दिया और कान का झुमका खींच लिया, जो सोने का था।

महिला के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर आलमारी में रखे करीब दस हजार रुपये नगद, सोने की दो बाली, दो अंगूठी और चांदी की एक जोड़ी लरी, एक जोड़ी रक्षा लूट कर भाग निकले। रात में ही महिला ने काफी शोर मचाया, लेकिन गांव के बाहर होने के कारण किसी तक उसकी आवाज नहीं पहुंची। सुबह टहलने निकले गांव वालों को महिला की आवाज सुनकर घटना की जानकारी हुई।
 
सूचना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। उन्होंने महिला का उपचार कराया। इसके बाद बदमाशों के बारे में जानकारी ली। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.