ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, घटना दर्ज होने के 24 घण्टे के अंदर ही CV मार्ट के केशियर के हत्यारे आए पुलिस के गिरफ्त में।

Photo Source :

Posted On:Friday, July 30, 2021

वाराणसी। अपराधी चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो कानून के हाथों से ज्यादा दिन तक नहीं बच पता है।एक तरफ जहाँ जिले में आए दिन हो रहे आपराधिक गतिविधियों से नागरिकों का भरोसा पुलिस व्यवस्था से उठ रहा है वैसे में अपनी डूबती ख्याति को बचाते हुए  नगर निगम चौकी और सिगरा थाना के पुलिसकर्मियों ने  सराहनीय कार्य किया।
 
माधोपुर में किराय के मकान में रहने वाले सीवी मार्ट के कैशियर, जौनपुर निवासी रवि मौर्य की लाश गुरुवार को उसके कमरे में काफी बदहाल स्थिति में मिली थी। पुलिस का दावा है कि रवि की हत्या उसके ही दो दोस्तों ने पैसे की लालच में की थी। गिरफ्त में आए हत्यारों ने बताया की नींद की दवा खिलाने के बाद 26 जुलाई की रात गैस सिलेंडर के पाइप से गाला घोंट कर दोनों ने उसे मौत के घाट उतारा था।
 
दरअसल, मंगलवार और बुधवार को बात न होने पर गुरुवार को परिवार के लोग पहुंचे थे। कमरे में बाहर से ताला लगा था। पता चलने पर पहुंची पुलिस को रवि की लाश कमरे से मिली थी। पुलिस पकड़े गए दोनों लड़कों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई है।
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.