ताजा खबर
कनाडा सरकार ने इंफोसिस पर लगाया 82 लाख रुपये का जुर्माना   ||    Google Accidentally Deletes $125 Billion Pension Fund Account From Cloud   ||    प्रतिदिन 133 महिलाएँ अपने साथियों द्वारा मारी जा रही हैं; जानिए क्या है स्त्री हत्या और किन देशों ने...   ||    किर्गिस्तान भीड़ के हमलों के बीच भारत और पाकिस्तान ने छात्रों को अंदर रहने की चेतावनी दी   ||    वैज्ञानिकों ने खोजी ‘हत्यारी’ मकड़ी की नई प्रजाति, पैरों से दबोचती हैं शिकार, नाम भी अजीब   ||    छोटी उंगली को 360 डिग्री तक घुमा लेता है युवक, जिम से वायरल वीडियो को देख चुके हैं लाखों लोग   ||    प्रॉपर्टी या शेयर, किसमें लगाएं पैसा? घर की बढ़ रही कीमतें तो रियल एस्टेट कंपनियों के शेयरों की ऊंची...   ||    Kanya Utthan Yojana: बेटियों को 50 हजार रुपये दे रही सरकार, आज आवेदन करने की आखिरी तारीख   ||    Petrol Diesel Price Today: शनिवार को जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत? जानें ईंधन के नए रेट   ||    RCB Vs CSK: 18 मई को निर्णायक मुकाबला, अगर बारिश ने बिगाड़ा खेल… तो कौन करेगा क्वालीफाई   ||   

ढाबा संचालक के बेटे का हुआ अपहरण, तीन लाख के फिरौती की हुई माँग।

Photo Source :

Posted On:Wednesday, September 8, 2021

वाराणसी। वाराणसी के मोहनसराय निवासी ढाबा संचालक के बेटे का अपहरण करके फिरौती मांगने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वाराणसी देहात की रोहनिया पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ढाबा संचालक ने अपने यहां काम करने वाले वेटर पर शक जताया है।

क्या है पूरा मामला :
मोहनसराय निवासी अशोक गोंड़ घर के समीप ढाबा चलाते है। उनके दो बेटे है। अशोक के मुताबिक, मंगलवार की रात खाना-पीना खाकर वह, उनकी पत्नी सीमा और बड़ा बेटा घर के अंदर सोये थे। जबकि उनका छोटा बेटा (6) यश अपने दादा मंगला प्रसाद के साथ बरामदे में सोया था। बुधवार की सुबह उनके पिता की नींद खुली तो यश बिस्तर से गायब था।

अपहरणकर्ताओं ने मांगी तीन लाख की फिरौती :
परीजनो ने बताया कि, यश की खोजबीन शुरू की गई लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। इसी बीच उनके के पास फोन आया कि बच्चे को सकुशल चाहते हो तो 3 लाख रुपए हमारे खाते में ट्रांसफर कर दो। बच्चा सुरक्षित घर पहुंच जाएगा। अशोक ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। उन्होंने अपने एक वेटर पर ही शक जताया है। पुलिस वेटर और बच्चे की तलाश कर रही है। अशोक और उनकी पत्नी सहित परिवार के अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ढाबा संचालक का बयान :

अशोक ने बताया कि ढाबे से उनका कर्मचारी प्रयागराज के मेजा रोड का रहने वाला मदन पटेल गायब है। उसी पर शक है कि वह बच्चे का अपहरण किया है। वह हमारे बच्चे को सही सलामत लौटा दे, हम उसे पैसा दे देंगे। उधर, रोहनिया थाना प्रभारी ने बताया कि जिस वेटर पर शक है उसकी तलाश शुरू करा दी गई है। सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। पूरी उम्मीद है कि बच्चे को सुरक्षित बरामद कर हम आरोपी को जल्द ही पकड़ लेंगे। पिता ने कहा, 03 लाख रुपए कोई बहुत बड़ी चीज नहीं है। बच्चे की सुरक्षा और उसका जीवन अमूल्य है। पुलिस ने कहा है कि धैर्य रखिए, बच्चा मिल जाएगा और आरोपी पकड़ा जाएगा।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.