ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

चौकी के बहार भी बदमाश अपने मंशा में हो रहे है कामयाब।

Photo Source :

Posted On:Monday, November 1, 2021

वाराणसी। ए. सतीश गणेश का पुलिस को आवश्यक दिशानिर्देश देने के बाद भी बदमाश अपने मंशा में कामयाब होते जा रहे है। ताजा मामला तेलियाबाग पुलिस चौकी के चंद कदम दूर का सामने आया है।  जिसमे खुद को STF का सिपाही बताने वाले दो बदमाश एक जीवन सेठ को असलहा सटा कर लूट लिया। दोनों ने उक्त व्यक्ति से उसके गले की चैन और महंगे रत्नो से जड़ी  हुई अंगूठी उतरवा ली और बाइक पर बैठकर चलते बने। 

जब व्यक्ति ने शोर मचायी तो चौकी के सिपाही उसकी ओर भागे, पर तब तक दोनों बदमाश वहां से भागने में कामयाब रहे। फ़िलहाल पुलिस CCTV फुटेज और नाकाबंदी कर अपराधियों को ढूंढने का प्रयास कर रही है। 

क्या है पूरा मामला ?

उक्त सम्बन्ध में भुक्त भोगी जीवन सेठ ने बताया कि आज सुबह 10 बजे करीब मै लोहटिया से ऑटो से कचहरी के लिए निकला था। तेलियाबाग पहुँचने पर ऑटो चालक को किसान मशीनरी के पास रोका गया और मुझे नीचे उतारा गया। 

इस दौरान आटो रोकने वाले दोनों व्यक्तियों ने मुझे बताया कि वो STF  के अफसर हैं और एक ह्त्या के सिलसिले में जांच चल रही है। अपने सभी सामान जो पहने हैं उसे उतारकर जेब में रख लो। जीवन ने बताया कि जैसे मैंने अपनी गले मे पहनी चेन और हाथों मे पहनी अंगूठियाँ उतारी तो उन्होंने कहा कि ये सामान हमें दे दो मैंने मना किया तो हमें असलहा सटा दिया और सामान लेकर जेब में रख लिया और गाड़ी पर बैठे गए।

जीवन सेठ ने बताया कि जैसे ही वो गाड़ी पर बैठे मैंने मदद के लिए चौकी की तरफ देखकर आवाज़ लगायी जिसपर दो सिपाही दौड़े हुए और उन्हें पकड़नें की भरपूर कोशिश की पर वो भाग निकले। 

फिलहाल जीवन ने थाना चेतगंज में इस सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी है जिसपर पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच में जुट गयी है।

 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.