ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

फॉर्च्यूनर सवार लोगों ने स्कार्पियो सवार व्यक्ति के साथ की मारपीट और लूट, 5 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

Photo Source :

Posted On:Monday, August 16, 2021

वाराणसी। चौबेपुर थाना के अंतर्गत फॉर्च्यूनर गाड़ी से सवार 7 व्यक्तियों ने स्कार्पियो सवार व्यक्ति को एक सुनसान स्थान पर लूट लिया।  इस बात की शिकायत वादी विजय सिंह ने चौबेपुर थाना में दी है जिस पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और इसमें 5 लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज करवाया गया है।
 
चौबेपुर थाना प्रभारी ने बताया कि विजय सिंह की तहरीर के आधार पर लूट सहित अन्य आरोपों में नामजद और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। जांच में सामने आए तथ्यों और साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
 
क्या है पूरा मामला?
 
चौबेपुर थाना प्रभारी के अनुसार चंदौली ज़िले के पपौरा गांव निवासी विजय सिंह ने थाने में तहरीर दी है।  तहरीर के अनुसार वह अपनी स्कार्पियो से चंदौली से वाराणसी जा रहे थे। वाराणसी के चौबेपुर थाना अंतर्गत सोनवरसा गांव के पास सुनसान स्थान में काले रंग की फार्च्यूनर सवार लोगों ने ओवरटेक कर स्कार्पियो को रुकवाया। विजय सिंह ने तहरीर में लिखा है कि स्कॉर्पियो के रुकते ही फॉर्च्यूनर सवार लोग उन्हें मारने-पीटने लगे। मारपीट करने वालों में वाराणसी के चोलापुर थाना के इमलिया गांव के आशीष सिंह रोशन, अल्लोपुर के विजय सिंह गोलू, पार्वती नगर के क्षितिज राय, चंदौली जिले के हिनौती गांव के लालू सिंह, प्रिंस यादव और 2 अज्ञात लोग शामिल थे।
 
विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि उक्त लोगों ने उनके साथ जमकर मारपीट करने के बाद उनकी 20 ग्राम सोने की चेन छीन ली। इसके बाद उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फॉर्च्यूनर स्टार्ट कर सभी भाग निकले।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.