ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

"अगर बीजेपी के खिलाफ बोलोगी तो .32 से गोली मार दूंगा"-कुशल जायसवाल को मिली धमकी

Photo Source :

Posted On:Tuesday, November 16, 2021

वाराणसी। यूपी इलेक्शन पास आते ही राजनैतिक मौसम इतना गरम हो चूका है कि यूथ कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता रोशनी कुशल जायसवाल को जान से मारने की धमकी मिलने लगी है। रोशनी कुशल जायसवाल ने खुद को जान का खतरा होने की आशंका जताई है। रोशनी का आरोप है कि उन्हें विगत 14 नवंबर को कॉल पर जान से मारने की धमकी दी गई है। उनका आरोप है कि धमकी देने वाले ने खुद को भाजपा का कार्यकर्ता बताया। इस मामले में उन्होंने भेलूपुर थाने में एफआईआर के लिए तहरीर दी है और डीएम को सुरक्षा प्रदान कराने के लिए भी पत्र दिया है। 

कांग्रेस नेत्री ने भेलूपुर थाने में दी हुई तहरीर में कहा है कि, 14 नवंबर की देर रात उनके कार्यालय के प्रभारी प्रांजल श्रीवास्तव के मोबाइल पर एक नंबर से उनसे बात करने के लिए फोन आया। उनका आरोप है कि फोन करने वाले ने खुद को भाजपा का कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि अगर बीजेपी के खिलाफ बोलोगी तो .32 से गोली मार दूंगा और अपशब्दों का भी प्रयोग किया। 

रोशनी ने कहा कि मै कांग्रेस की एक सक्रीय सदस्य हूं और अपने पार्टी के विचारों को दमदारी से रखती हूं, जिसके कारण भाजपा कार्यकर्ता उनसे काफी नाराज हैं, और उन्हें कॉल पर काफी अभद्र व अपशब्द कहा गया। रोशनी ने जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर को भी पत्र देकर उन्हें सुरक्षा प्रदान कराने का आग्रह किया है।




बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.