ताजा खबर
मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

सोते रहें घर वाले, चोरो ने खंगाला कमरा, 80 हजार की नगदी समेत लाखों के आभूषण हुए पार।,

Photo Source :

Posted On:Tuesday, September 28, 2021

वाराणसी। पुलिस के चौकसी में बावजूद चोर व उच्चकों के हौसलें बुलंद होते जा रहें हैं, लगभग हर दिन चोरी, डकैती आदि की घटनाएं सामने आरही हैं। सोमवार की रात रोहनिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दरेखु नाटापुर स्थित यादव बस्ती में स्थित एक मकान को  चोरों ने अपना निशाना बनाया, चोर रात के समय घर मे घुसे और कमरे में रखे अलमारी व बक्से को तोड़कर 80 हजार रुपये नगदी समेत लाखों की सोने और चांदी के आभूषण पार कर दिए। 

दरेखु नाटापुर स्थित यादव बस्ती के निवासी राजेश यादव ने बताया कि उन्होंने सुबह उठकर देखा तो सीढ़ी पर लगे चैनल गेट का ताला टूटा हुआ था। दूसरे कमरे में जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि चोरी हुए आभूषण करीब दो से ढाई लाख के थें। जिसमें 2 सोने की चेन, 6 सोनी की अंगूठी, 2 मंगलसूत्र समेत एक लाख के चांदी के आभूषण भी थें। 

उन्होंने थाने में चोरी की लिखित तहरीर दी है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.