ताजा खबर

वाराणसी में देवर ने भाभी की कुल्हाड़ी से हत्या, मामूली विवाद बना खूनी वारदात

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, April 11, 2026

बनारस न्यूज डेस्क: वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवक ने अपनी भाभी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी। आरोपी ने महिला पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ हालत में तड़पती रही और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, किसी घरेलू विवाद को लेकर युवक और उसकी भाभी के बीच कहासुनी हुई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आरोपी ने कुल्हाड़ी उठाकर महिला पर हमला कर दिया। उसने सिर, गर्दन और पैर पर कई वार किए, जिससे महिला का एक पैर कटकर अलग हो गया।

मृतका की पहचान 28 वर्षीय पूनम पटेल के रूप में हुई है। उनके पति सुजीत कुमार वाराणसी रेलवे कार्यालय में ग्रुप-डी कर्मचारी हैं। परिवार लच्छापुर गांव में साथ रहता था, जहां आरोपी अजीत पटेल ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी मौके पर ही बैठा रहा और बाद में उसने अपने पिता पर भी ईंट से हमला कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, सूचना मिलते ही महिला का पति घर पहुंचा और पत्नी के शव से लिपटकर रोने लगा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.