ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

चार पहिया वाहन खड़ा करने को लेकर हुई मारपीट में एक की मौत

Photo Source :

Posted On:Saturday, November 6, 2021

वाराणसी। शिवदासपुर के सिंधोरिया नगर कॉलोनी में गुरुवार की देर रात घर के सामने चार पहिया गाड़ी खड़ी करने के विवाद में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के जगदीश सिंह यादव (59) की मौत हो गई। वह कैंट रेलवे स्टेशन पर गार्ड पद पर कार्यरत थे। परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। दूसरे पक्ष के नामजद सहित पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
 
बताते चलें कि सिंधोरिया कॉलोनी के मोड़ पर रेलवेकर्मी जगदीश सिंह यादव का मकान है। आरोप के मुताबिक, उन्होंने अपने घर के सामने फोर व्हीलर गाड़ी खड़ी किया था। सामने रहने वाले दूसरे पक्ष के लोगों के घर दीपावली की देर रात एक अन्य फोर व्हीलर गाड़ी से रिश्तेदार आए हुए थे। जगदीश सिंह यादव की गाड़ी खड़ी होने के कारण  आरोपी पक्ष को घर के अंदर आने में परेशानी हो रही थी। दोनों पक्षों में कहासुनी और मारपीट हुई। मंडुआडीह थाने में मुकदमा दर्ज कराने वाले पक्ष के लोगों का आरोप है कि पिटाई के कारण जगदीश सिंह यादव की मौत हुई है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।

रिपोर्ट: सुदीप राज


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.