ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के दौरान पुलिस ने एक नकलची को किया गिरफ्तार।

Photo Source :

Posted On:Thursday, November 18, 2021

वाराणसी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, प्लाटून कमांडर पीएसी, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी की सीधी भर्ती 2020-21 की ऑनलाइन परीक्षा के दौरान पुलिस ने एक नकलची को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान कर दिया। पुलिस ने मेटल डिटेक्टर (HHMD) के बीप पर तलाशी ली तो सबके होश फाख्ता हो गए। परीक्षार्थी ने नकली बाल (विग) के अंदर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद हुई।

कान से निकला माइक्रोफोन
चितईपुर के धर्मवीर नगर कॉलोनी निवासी धन्नू राम ऑनलाइन टेस्ट एंड कंप्यूटर एप्लिकेशन प्राइवेट लिमिटेड पर सब-इंस्पेक्टर (SI) की परीक्षा थी। गुरुवार को तीसरी पाली में शामिल होने प्रयागराज (इलाहाबाद) निवासी रोहित यादव नाम का अभ्यर्थी आया। रोहित यादव की जांच (FRISKING) करने के दौरान उसके सर के पास मेटल डिटेक्टर (HHMD) ले जाने पर बीप की आवाज आई। संदिग्ध प्रतीत होने पर वहां ड्यूटी पर तैनात निरीक्षक महातम यादव, उप निरीक्षक अरविन्द कुमार वर्मा, सुनील कुमार (SI) तथा सेंटर नियुक्त IT MANAGER सतीश कुमार पटेल को जांच कर रहे कर्मी कांस्टेबल राजेश कुमार चौहान (LIU) तथा BOPARAIS MAETIAL SECURITY PVT LTD के तरफ से तैनात हरीश चन्द्र और अमित कुमार पाण्डेय ने बुलाकर अभ्यर्थी रोहित यादव का बाल नकली प्रतीत होने पर उलर पाया गया। नकली बाल (विग) की जांच करने पर उसके अन्दर इलेक्ट्रानिक डिवाइस (सीम, बैटरी, माइक आदि) मिला। बारीकी से देखने पर रोहित के कान में छोटे ट्रांसमीटर दिखाई दिए जिसको कहने पर उसने बायें कान से एक छोटा माइक्रोफोन निकाला। जिसको पकड़ कर थाने पर लाया गया। पुलिस ने गिरफ्तारी बाद न्यायालय चालान कर दिया।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.