ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

नीलगिरि इंफ्रॉसिटी कंपनी के मामले में पूर्व डायरेक्टर संजय प्रजापति को पुलिस ने धारदबोचा ।

Photo Source :

Posted On:Monday, January 24, 2022

वाराणसी। जमीन, गोल्ड और टूर पैकेज के नाम पर जालसाजी, धोखाधड़ी और धमकाने के लिए कुख्यात नीलगिरि इंफ्रॉसिटी कंपनी के मामले में पूर्व डायरेक्टर छठा आरोपी सरंगतलाब सारनाथ निवासी संजय प्रजापति को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चौकाघाट लकड़ी मंडी से गिरफ्तार किया है। एसीपी चेतगंज संतोष कुमार मीणा ने बताया कि इंस्पेक्टर चेतगंज परमहंस गुप्ता और नाटी ईमली चौकी प्रभारी सूरज तिवारी ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सूरज प्रजापति पर 17 मुकदमें दर्ज थे। काफी दिनों से सूरज की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। एसीपी चेतगंज ने बताया कि किसानों से कम्पनी के नाम पर जमीन लिखवाकर जनता से वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) से एप्रुब की बात कहकर पैसे हड़पता था।.

करोड़ो रुपए की ठगी करने वाली नीलगिरी कंपनी चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) विकास सिंह, उसकी पत्नी ऋतु सिंह (MD), मैनेजर प्रदीप यादव, पूर्व मैनेजर अमित जायसवाल, पलास पहले से ही गिरफ्तार है। आज छठवां आरोपी सूरज प्रजापति को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस ने मालिक दम्पत्ति विकास सिंह, ऋतु सिंह के अलावा प्रदीप पर पहले से गैंगेस्टर भी लगा चुकी है। फरार 8 आरोपियों के लिए पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस कमिश्नर ए. सतीश गणेश ने बताया कि कंपनी की संपत्तियों को चिन्हित कर लिया गया है। संबंधित विभागों को कहा गया है कि वह ब्यौरा इकट्ठा करें। वर्ष 2018 से 2021 तक कुल कम्पनी पर 80 मुकदमें पंजीकृत किए गए है। एसआईटी पूरे प्रकरण की जांच कर रही है, संपत्तियों के कुर्की तक की कार्यवाही की जाएगी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.