ताजा खबर
कनाडा सरकार ने इंफोसिस पर लगाया 82 लाख रुपये का जुर्माना   ||    Google Accidentally Deletes $125 Billion Pension Fund Account From Cloud   ||    प्रतिदिन 133 महिलाएँ अपने साथियों द्वारा मारी जा रही हैं; जानिए क्या है स्त्री हत्या और किन देशों ने...   ||    किर्गिस्तान भीड़ के हमलों के बीच भारत और पाकिस्तान ने छात्रों को अंदर रहने की चेतावनी दी   ||    वैज्ञानिकों ने खोजी ‘हत्यारी’ मकड़ी की नई प्रजाति, पैरों से दबोचती हैं शिकार, नाम भी अजीब   ||    छोटी उंगली को 360 डिग्री तक घुमा लेता है युवक, जिम से वायरल वीडियो को देख चुके हैं लाखों लोग   ||    प्रॉपर्टी या शेयर, किसमें लगाएं पैसा? घर की बढ़ रही कीमतें तो रियल एस्टेट कंपनियों के शेयरों की ऊंची...   ||    Kanya Utthan Yojana: बेटियों को 50 हजार रुपये दे रही सरकार, आज आवेदन करने की आखिरी तारीख   ||    Petrol Diesel Price Today: शनिवार को जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत? जानें ईंधन के नए रेट   ||    RCB Vs CSK: 18 मई को निर्णायक मुकाबला, अगर बारिश ने बिगाड़ा खेल… तो कौन करेगा क्वालीफाई   ||   

राहुल राज गोलीकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता,टेम्पो सहित 3 आरोपी पुलिस के गिरफ्त में।

Photo Source :

Posted On:Thursday, July 22, 2021

 वाराणसी। कैन्ट थाना क्षेत्र के घौसाबाद गोलीकांड मामले में बड़ा खुलासा हुआ, एसीपी कैन्ट अभिमन्यु मांगलिक ने कैन्ट थाना परिसर में शाम 5 बजे प्रेसवार्ता कर घटना की पूरी जानकारी दी। 
 
क्या है पूरा मामला :- 
 
13 जुलाई की रात्रि घौसाबाद इलाके में छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष राहुल राज को कुछ अज्ञात लोगों ने टेम्पो से निकल कर गोली मारी थी, एक गोली सीने को छू कर निकल गयी थी तो दूसरी पीठ से होते हुए रीढ़ की हड्डी में जा फाँसी थी। इस मामले का सफल अनावरण करते हुए कैन्ट पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
 
मु०अ०सं० 377/2021 धारा 147,307,504, 506, 34, 120बी भादवि व 3 (2) (5) एससी एसटी एक्ट के मामले में प्रकाश में आये तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से घटना में प्रयुक्त टैम्पो/आटो भी बरामद कर ली गई है। 
 
 मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये वांछित अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी के लिये कई टीमों का गठन किया गया था। दिनांक 22.07.2021 को प्रभारी निरीक्षक कैण्ट व क्राइम टीम कैण्ट ने इलेक्ट्रानिक सर्विलांस व मुखबिर की सहायता से घटना में शामिल तीन शातिर अभियुक्तों को चौकाघाट से पाण्डेयपुर जाने वाली रोड साइड के पास गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त टैम्पो नं० UP65ET 9767 बरामद कर घटना का सफल अनावरण किया गया।
 
 
 
 गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण :-
 
 
1. आजाद सोनकर (23) पुत्र श्री राजेन्द्र सोनकर, पता म०न० एस 17/330 सी-2, रोडवेज पानी, टंकी मलदहिया, थाना सिगरा, वाराणसी। 
 
2. शनि कनौजिया (20) पुत्र राज कुमार कनौजिया, पता एस 23/62 ढेलवरिया, चौकाघाट, थाना जैतपुरा, वाराणसी।
 
3. विमलेश कुमार उर्फ सोनू (23) पुत्र कल्लू, पता एम-8 लच्छीपुरा
कालोनी, नदेसर, थाना कैण्ट, वाराणसी।
 
 
 
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :-
 
 
1. श्री अभिमन्यु मांगलिक, सहायक पुलिस आयुक्त, कैण्ट कमिश्ररेट वाराणसी। 
 
2. निरीक्षक श्री राकेश कुमार सिंह, थाना कैण्ट, कमिश्नरेट वाराणसी।
 
3. उ0नि0 श्री टुन्नू सिंह, चौकी प्रभारी नदेसर, थाना कैण्ट, कमिश्ररेट वाराणसी।
 
4. का० रामानन्द यादव, क्राइम टीम, सर्किल कैण्ट, कमिश्ररेट वाराणसी।
 
5. का० अखिलेश कुमार गिरी, क्राइम टीम, थाना कैण्ट, कमिश्ररेट वाराणसी।
 
6. का० मनीष बघेल, का० सचिन मिश्रा क्राइम टीम, थाना कैण्ट, कमिश्ररेट वाराणसी।
 
7. का० अजय प्रताप सिंह, थाना कैण्ट, कमिश्ररेट वाराणसी।
 
8. रि0का0 धर्मेन्द्र कुमार पटेल, थाना कैण्ट, कमिश्नरेट वाराणसी।
 
9. रि०का० उमेश कुमार भारती, थाना कैण्ट, कमिश्नरेट वाराणसी। 
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.