ताजा खबर
वैज्ञानिकों ने खोजी ‘हत्यारी’ मकड़ी की नई प्रजाति, पैरों से दबोचती हैं शिकार, नाम भी अजीब   ||    छोटी उंगली को 360 डिग्री तक घुमा लेता है युवक, जिम से वायरल वीडियो को देख चुके हैं लाखों लोग   ||    प्रॉपर्टी या शेयर, किसमें लगाएं पैसा? घर की बढ़ रही कीमतें तो रियल एस्टेट कंपनियों के शेयरों की ऊंची...   ||    Kanya Utthan Yojana: बेटियों को 50 हजार रुपये दे रही सरकार, आज आवेदन करने की आखिरी तारीख   ||    Petrol Diesel Price Today: शनिवार को जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत? जानें ईंधन के नए रेट   ||    RCB Vs CSK: 18 मई को निर्णायक मुकाबला, अगर बारिश ने बिगाड़ा खेल… तो कौन करेगा क्वालीफाई   ||    RCB Vs CSK: जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही बेंगलुरु, ये 3 कंडीशन आरसीबी के फेवर में   ||    सुनील गावस्कर ने बुझी आग में फिर डाला घी, कोहली के अच्छा खेलने का क्रेडिट किसी और को दिया   ||    ‘चार धाम पर रील्स बनाई तो जाएंगे जेल…’ उत्तराखंड में यात्रा को लेकर सरकार का बड़ा फैसला   ||    शिवहर में कौन मारेगा बाजी? महिला प्रत्याशियों की इकलौती सीट पर रोचक है लड़ाई   ||   

रोहनिया क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में हुई राजगीर की मौत, 3 लोगों पर छत से धक्का देकर गिराने का लगा आरोप।

Photo Source :

Posted On:Thursday, August 12, 2021

वाराणसी। बुधवार को रोहनिया थाना क्षेत्र के दरेखु इलाके में संदिग्ध परिस्थिति में एक राजगीर की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि दरेखु निवासी राजगीर राजेंद्र बिंद (40) बुधवार सुबह घर से काम करने के लिए निकला था। इसी दौरान दरेखु चट्टी के पास कुछ लोगों से राजेंद्र का विवाद हुआ। आरोप है कि जिन लोगों से विवाद हुआ उन्हीं लोगों ने राजेंद्र को छत से धक्का दे दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

3 पर लगा आरोप, पत्नी रो-रो कर हुई बेहाल:-
राजगीर के भाई ने तहरीर में तीन लोगों के खिलाफ छत से गिराकर मारने का आरोप लगाया गया है। राजेन्द्र चार भाइयों में छोटे थे। उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। मौत की जानकारी पर पत्नी मीनतारा देवी का रो-रोकर बुरा हाल था।

 
दर्ज हुआ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा:-
रोहनिया थाना प्रभारी हरीनाथ प्रसाद भारती ने बताया कि राजेंद्र के मौत के बाद मिली तहरीर के आधार पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा कायम किया गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। पता चला है कि, जिन लोगों पर आरोप लगाया गया है उन लोगों के साथ राजेंद्र अक्सर बैठते थें।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.