ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

डिवाइडर पेंट कर रहे पेंटर को तेज रफ्तार कार ने कुचला, मौके पर हुई मौत।

Photo Source :

Posted On:Sunday, August 29, 2021

वाराणसी। अपनी जिम्मेदारियों को निभाना एक मजदूर के लिए घातक साबित हो गया, शनिवार के शाम डिवाइडर पेंट कर रहे पेंटर की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई। मामला देहात फूलपुर थाना क्षेत्र का है। पता चलने पर इलाकाई पुलिस पहुंची।

दरअसल, बाबतपुर चौराहे के पास नेशनल हाईवे 56 पर पेंटर डिवाइडर को पेंट कर रहा था। तेज रफ्तार किसी गाड़ी से कुचल कर पेंटर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, फूलपुर के देवजी (बलोई) निवासी राजनारायण पटेल (53) डिवाइडर पेंट कर रहा था।

तेज रफ्तार किसी गाड़ी से कुचल कर वह चोटिल हो गया। गंभीरावस्था में उसे हरहुआ स्थित अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि की।
दुर्घटना की जानकारी जब परिवार के लोगों को मिली तो रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा कायम कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.