ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

पुआल में मिले अधजले शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी।

Photo Source :

Posted On:Saturday, December 4, 2021

वाराणसी। मिर्जामुराद में पुआल में मिले अधजले शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी। गौर गांव निवासी बस कंडक्टर प्रकाश मिश्रा उर्फ शुग्गन की हत्या आशनाई में की गई थी। शनिवार को पुलिस ने हत्या के आरोप में थाने के हिस्ट्रीशीटर और गणेशपुर गांव निवासी सुनील पटेल उर्फ बृजेश को गिरफ्तार किया गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर ने बताया कि बस कंडटकर उसकी प्रेमिका से बात करता था जो उसे बुरा लगता था, इसलिए उसने हत्या कर उसे रास्ते से हटा दिया।

क्या है पूरा मामला ?
गिरफ्तार सुनील ने पुलिस को पुछताछ में बताया कि वह पति से अलग रहने वाली क्षेत्र की एक महिला से प्यार करता है। उसी की दुकान में बैठकर प्रकाश शराब पीता था और उससे बात करता था। यह बात सुनील को नागवार गुजरती थी और ऐसा न करने के लिए उसने कई बार प्रकाश को समझाया भी था। बार-बार समझाने के बाद भी प्रकाश नहीं माना तो उसने उसे शराब पिलाकर मफलर से गला कस कर हत्या कर दी थी।

बता दें, चक्रपानपुर गांव में गौरा गांव निवासी अभय मिश्र के खेत में जलते पुआल के ढेर में एक युवक का अधजला शव मिला था। ग्राम प्रधान धर्मेन्द्र कुमार की तहरीर के आधार पर मिर्जामुराद थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मिर्जामुराद थाना प्रभारी संजीत बहादुर सिंह ने बताया कि तफ्तीश शुरू की गई तो पता लगा कि शव प्रकाश मिश्रा का है। सुरागकशी के दौरान पता लगा कि प्रकाश क्षेत्र की ही एक महिला की दुकान पर बैठकर अकसर शराब पीता था। इसी आधार पर पड़ताल शुरू की गई तो हिस्ट्रीशीटर सुनील पर शक गहराया। सुनील को पकड़ कर पूछताछ की गई तो वारदाज की गुत्थी परत दर परत सुलझती चली गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर कुल 13 मुकदमें दर्ज हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.