ताजा खबर
World Laughter Day 2024: आखिर कैसे हुई थी वर्ल्ड लाफ्टर डे मनाने की शुरुआत और क्यों हंसना है आपके लि...   ||    मरीजों को घातक इंसुलिन खुराक देने के लिए अमेरिकी नर्स को 380-760 साल की जेल   ||    ‘रोमांस स्कैम’ का शिकार हुई 74 साल की महिला, न सिर पर छत बची न पेट भरने को खाना, जानिए पूरा मामला   ||    इमरान खान को सता रहा हत्या कर दिए जाने का डर! जेल से लिखे पत्र में सेना पर उठाए सवाल   ||    निज्‍जर हत्याकांड में तीन भारतीय गिरफ्तार, कनाडा से जुड़ा है मामला, भारत पर क्यों लग रहा आरोप?   ||    कनाडा में गिरफ्तार तीन भारतीय कौन? लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ा नाम, जानें इनकी कुंडली   ||    बार-बार हुआ गंदा काम तो सर्जरी करा लड़का बन गई ये खूबसूरत लड़की   ||    क्या प्याज होगी और सस्ती? सरकार ने लगाया 40 फीसदी निर्यात शुल्क   ||    PM Kisan: आधार कार्ड से कैसे चेक करें किस्त आई या नहीं? घर बैठे मिलेगी डिटेल   ||    पेंशन लेने वालों को सरकार का तोहफा, नई सुविधा से लाइफ हो जाएगी और आसान   ||   

चौकीदार स्वयं हुए जालसाजी का शिकार, भाजपा के जिला मंत्री के खाते से गायब हुए 4 लाख रुपये।

Photo Source :

Posted On:Saturday, October 2, 2021

वाराणसी। जालसाजी का शिकार केवल आम जनमानस ही नहीं बल्कि जनप्रतिनिधि भी होते जा रहे हैं। मैं भी चौकीदार का नारा लगाने वाली भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री भी इस जालसाजी का शिकार हो गए हैं। शुक्रवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह उर्फ अखंड के खाते से लगभग चार लाख रुपये गायब होने का मामला  सामने आया है। साइबर अपराधियों ने 141 बार में यह धनराशि खाते से पार कर दिया। घटना का पता चलने होने पर भुक्तभोगी ने कैंट थाने में तहरीर दी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिवपुर स्थित सेंट्रल जेल रोड निवासी सत्यप्रकाश सिंह उर्फ अखंड ने बताया कि उनकी गैर जानकारी में बचत खाते से पैसे निकाल लिए गए।

मंत्री जी को खबर नहीं और 18 महीनों से चलता रहा यह सिलसिला:-
बैंक स्टेटमेंट के अनुसार यह सिलसिला 18 महीने से चल रहा था। दो दिन पहले मोबाईल फोन पर ट्रांजेक्शन मैसेज आने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। बताया कि खाते से निकली राशि का ट्रांजेक्शन संदेश उनके मोबाईल फोन पर नहीं आता था। इसका फायदा उठाकर साइबर उचक्कों ने 40 रूपये से लेकर 25 हजार रुपए तक की राशि खाते से निकासी की।

उन्होंने बताया कि बैंक जाकर जब उन्होंने स्टेटमेंट चेक किया, जिसमें उनकी गैर जानकारी में निकले पैसों का पूरा ब्यौरा सामने आ गया। भाजपा नेता ने बैंक प्रबंधक से कड़ी आपत्ति जताई। फौरन कैंट थाने पहुंचे सत्यप्रकाश ने घटना के संदर्भ में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आईपीसी की धारा 420 व आईटी एक्ट 66डी के तहत मुकदमा कायम कर लिया है। कैंट पुलिस के अनुसार जांच की जा रही है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.