ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

चोरो ने उठाया कोहरे का फायदा, एक दिन में ही चटकाए कई स्थान के ताले।

Photo Source :

Posted On:Tuesday, February 1, 2022

वाराणसी। ठंड और कोहरे का फायदा उठाकर चोरों ने रोहनियां में तीन स्थानों के ताले चटकाए। आभूषण और बर्तन के दुकान के अलावा विद्यालय और मेडिकल दुकान में भी चोर घुसे। मंगलवार सुबह जब दुकान मालिकों को ताले टूटने की खबर लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ चोरों का पता लगाने में जुट गई है। हालांकि एसओ रोहनियां ने कहा कि हमें आभूषण और बर्तन के दुकान की ही जानकारी है।

क्या है पूरा मामला ?
रोहनिया निवासी रवि जैन की दफ़्फ़लपुर बाजार में आदिनाथ के नाम से ज्वैलरी शॉप है। पीड़ित ने बताया कि रोज की सोमवार की शाम वह दुकान बंद करके घर चले गए। मंगलवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो शटर की कुंडी टूटा देखा। शटर उठाया तो अंदर का नजारा देख दंग रह गए। पुलिस को दिए गए तहरीर के अनुसार चोरों ने 70 हजार नकदी सहित डेढ़ किलो चांदी, 2.5 ग्राम पुराना सोना, 7 ग्राम लवंग, 16 जोड़ी पायल उड़ा ले गए। इतना ही नहीं, चोरों ने पास के विद्यालय दीपांजलि शिक्षण संस्थान को भी निशाना बनाया। स्कूल में रखे जरूरी कागजात व 5000 नगद उठा ले गए।

इंस्पेक्टर रोहनियां विमल मिश्र ने बताया कि घटना की जनकारी है, मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की गई है। पीड़ित की तहरीर पर मुदकमा पंजीकृत चोरों की तलाश की जा रही है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.