ताजा खबर
मरीजों को घातक इंसुलिन खुराक देने के लिए अमेरिकी नर्स को 380-760 साल की जेल   ||    ‘रोमांस स्कैम’ का शिकार हुई 74 साल की महिला, न सिर पर छत बची न पेट भरने को खाना, जानिए पूरा मामला   ||    इमरान खान को सता रहा हत्या कर दिए जाने का डर! जेल से लिखे पत्र में सेना पर उठाए सवाल   ||    निज्‍जर हत्याकांड में तीन भारतीय गिरफ्तार, कनाडा से जुड़ा है मामला, भारत पर क्यों लग रहा आरोप?   ||    कनाडा में गिरफ्तार तीन भारतीय कौन? लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ा नाम, जानें इनकी कुंडली   ||    बार-बार हुआ गंदा काम तो सर्जरी करा लड़का बन गई ये खूबसूरत लड़की   ||    क्या प्याज होगी और सस्ती? सरकार ने लगाया 40 फीसदी निर्यात शुल्क   ||    PM Kisan: आधार कार्ड से कैसे चेक करें किस्त आई या नहीं? घर बैठे मिलेगी डिटेल   ||    पेंशन लेने वालों को सरकार का तोहफा, नई सुविधा से लाइफ हो जाएगी और आसान   ||    T20 WC 2024: रोहित-विराट ओपनिंग और पंत विकेटकीपिंग, ऐसी हो सकती भारत की प्लेइंग 11   ||   

विवाहिता को दहेज न मांगने पर दी गई जान से मारने की धमकी |

Photo Source :

Posted On:Wednesday, September 1, 2021

वाराणसी| मिर्जापुर जिले के कछवां की मनीषा की शादी साल 2017 में वाराणसी के पलहीपट्‌टी निवासी विनोद सेठ उर्फ बब्बू के साथ हुई थी। मनीषा के अनुसार शादी के कुछ महीनों बाद ससुराल में ससुर शिवलाल, सास सुमन, देवर दीपक, पति विनोद और जेठ सानू दहेज के लिए उन्हें प्रताड़ित करने लगे। आए दिन उनके साथ गालीगलौज मारपीट की जाने लगी। उन्हें लगता था कि समय के साथ सब कुछ सही हो जाएगा, लेकिन ससुराल के लोगों के रवैये में कोई बदलाव नहीं आया। अब मायके से मिले गहने भी ससुराल के लोग छीन लिए।

चोलापुर थाने में दिया तहरीर:-
इसके साथ ही मायके से 2 लाख रुपए न मंगवाने पर सभी जान से मारने की धमकी देते हैं। प्रताड़ना से आजिज आकर वह चोलापुर थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराई हैं। पुलिस से उन्होंने मांग की है कि उन्हें प्रताड़ित करने वालों को दंडित करा कर उनके साथ न्याय किया जाए। इस संबंध में चोलापुर थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।


रिपोर्ट: सुदीप राज।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.