ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

वाराणसी: बाइक सवार बदमाशों ने प्लंबर को गोलियों से भूना

Photo Source :

Posted On:Tuesday, July 13, 2021

वाराणसी, 13 जुलाई 2021 | वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के केराकतपुर गांव में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश में प्लंबर कन्हैया लाल प्रजापति(33) की गोली मारकर हत्या कर दी। सिर और सीने में गोली लगने से लहूलुहान कन्हैया को आसपास के लोगों ने बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान कन्हैया ने दम तोड़ दिया।
 
 
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने वाराणसी-भदोही मार्ग स्थित केराकतपुर मार्ग को जाम कर धरने पर बैठ गए। मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है।
 
पुलिस के अनुसार, लोहता थाना अंतर्गत केराकतपुर गांव निवासी कन्हैया प्लंबर का काम करता है। सुबह 9 बजे घर से बाइक से अपने एक मजदूर के साथ बाइक से निकला था। गांव स्थित प्राइमरी स्कूल के समीप पहुंचा था कि तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया। बातचीत के दौरान पीछे बैठे बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। चार राउंड फायरिंग के दौरान दो गोली कन्हैया के सिर और सीने पर लगीं।
वहीं, साथी मजदूर को भी गोली के छर्रे लगे हैं। गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित करते हुए कन्हैया को बीएचयू स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मौत हो गई। उधर, आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों संग लामबंद होकर केराकतपुर मार्ग को जाम कर दिया।
 
सीओ सदर डॉ. चारु द्विवेदी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही हैं। घायल कन्हैया के चाचा रामकरण ने बताया कि करीब छह माह पहले कन्हैया का लेनदेन को लेकर कुछ लोगों से विवाद हुआ था। इसके अलावा भी उसकी कुछ लोगों से रंजिश चल रही थी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.