ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

मुम्बई से गिरफ्तार हुआ वाराणसी का मोस्ट वांटेड इनामिया बदमाश मनीष सिंह।

Photo Source :

Posted On:Monday, September 27, 2021

वाराणसी। अहमदाबाद की क्राइम ब्रांच टीम ने बनारस के मोस्ट वांटेड इनामिया बदमाश जंसा निवासी मनीष सिंह को मुम्बई से गिरफ्तार कर लिया है। वाराणसी में मनीष के ऊपर हत्या, लूट, रंगदारी और आर्म्स एक्ट के 11 मुकदमे दर्ज हैं। इस दौरान लोगों का विरोध का भी सामना करना पड़ा। बाद में असलियत की जानकारी होने पर लोगों को गुस्सा शांत हुआ। सूत्रों की माने तो मनीष सिंह जंसा थाना क्षेत्र के दीनदासपुर गांव का निवासी व आजीवन कारावास की सजा काट रहे कुख्यात सुभाष ठाकुर का गुर्गा है।

मनीषा कोइराला के सचिव अजीत देवानी की हत्या में था शामिल:-
करीब एक दशक पूर्व बाबतपुर रोड स्थित सैम्स के निदेशक आरके सिंह और अभिनेत्री मनीषा कोइराला के सचिव अजीत देवानी की हत्या में भी 50 हजार इनामिया मनीष का नाम शामिल था। महाराष्ट्र के बकोला थाने में भी मनीष पर हत्या के प्रयास सहित मकोका एक्ट में मुकदमे दर्ज हैं। वह पिछले डेढ़ दशक से मुंबई में ठिकाना बना रखा था। उसकी गिरफ्तारी किए जाने के बाद एसटीएफ और वाराणसी पुलिस भी फास्ट हो गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही पुलिस की एक टीम अहमदाबाद रवाना होगी।

दिनदहाड़े की थी फायरिंग:-
जानकारी के मुताबिक, मनीष सिंह ने वर्ष 2012 में आरके सिंह हत्याकांड में साजिशकर्ता रहे अशोक तलरेजा पर दिनदहाड़े फायरिंग की थी। इसी दिन शाम को लूट की नियत से रोहनिया में आढ़ती हरिनाथ पटेल की गोली मारकर हत्या की थी। माफिया सुभाष ठाकुर की सरपरस्ती में इसने कई वारदातें की।

माफिया मुन्ना बजरंगी के आपराधिक तरीके से अर्जित की गई कई करोड़ों की संपत्ति का पता लगाने और संपत्ति को बचाने की कमान बदमाश मनीष सिंह को मिली थी। मुन्ना बजरंगी की हत्या के तीन माह बाद ही वाराणसी में पंचायत हुई थी, उसमें मनीष सिंह को मुंबई से बुलाया गया था।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.