ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

चेतावनी ! बाबा विश्वनाथ के पुराने स्वरूप में परिवर्तन हुआ तो कर लूंगा आत्महत्या - पूर्व मंहत कुलपति तिवारी!

Photo Source :

Posted On:Thursday, September 23, 2021

 वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत डॉ. कुलपति तिवारी ने कहा कि मंदिर का पुराना स्वरूप वापस नहीं लौटा तो वह आत्महत्या करने पर विवश होंगे। बाबा के परिवार को जिस तरह से छिन्न-भिन्न कर दिया गया है, वह सनातनधर्मियों के लिए दुखदायी है। काशी विश्वनाथ मंदिर अधिनियम को ताक पर रखकर अधिकारी अपनी मनमानी करने में लगे हुए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ से आग्रह है कि वह धाम में हो रहे अन्याय को रोकें।

मूर्ति तोड़ना धर्म का  काम नहीं
बुधवार को टेढ़ी नीम स्थित आवास पर बातचीत के दौरान पूर्व महंत डॉ. तिवारी ने कहा कि बनारस के सांसद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या यह निर्देश दिया था कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लिए मंदिरों को तोड़ा जाए। बाबा के परिवार को तोड़कर अलग कर दिया जाए। मूर्तियों को छिन्न-भिन्न करके अलग कर दिया जाए। मूर्ति तोड़ना धर्म का काम नहीं है। देवी-देवताओं को उनके मूल स्थान से हटाने का क्या औचित्य है। देवी-देवता हैं तो काशी है।
 
काशी विश्वनाथ धाम अब पूर्ण होने वाला है लेकिन तोड़े गए मंदिरों को अभी तक स्थापित करने पर कोई विचार नहीं हुआ है। सीएम योगी आदित्यनाथ हर महीने काशी आते हैं, वह इस पर रोक क्यों नहीं लगाते हैं। मेरा निवेदन है कि श्री काशी विश्वनाथ अधिनियम को पढ़ें। उसमें अधिकारियों को किसी भी तरह का अधिकार प्रदत्त नहीं है। धाम के निर्माण के लिए मंदिरों को यथास्थिति रखना चाहिए था।
 
सरकार अधिनियम की कर रही है अवहेलना: तिवारी
सरकार अपने बनाए हुए अधिनियम की खुद अवहेलना कर रही है। अधिकारी किस तरह से हरकत कर रहे हैं, क्या अधिकारियों का राज है। अधिकारी निरंकुश हैं और किसी बात का जवाब नहीं देते हैं। शहर दक्षिणी के विधायक और धर्मार्थ कार्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी को यह बात प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री तक पहुंचानी चाहिए।
 
मेरा सभी से निवेदन है कि बाबा विश्वनाथ को रहने दिया जाए। स्थिति तो ऐसी हो चुकी है कि मेरा मन करता है कि मैं आत्महत्या कर लूं। नौगढ़ की प्रतिमा को इस तरह से तोड़ा गया है कि कहा नहीं जा सकता है। बाबा की कचहरी, अविमुक्तेश्वर महादेव समेत बाबा के परिवार को उनके स्थान से हटा दिया गया है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.