ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

रंगदारी मामलें में असलहा समेत युवक हुआ गिरफ्तार,आर्म्स एक्ट में भी मुकदमा हुआ पंजीकृत।

Photo Source :

Posted On:Wednesday, September 1, 2021

वाराणसी। प्रतापगढ़ में स्वास्थ्य विभाग में तैनात कर्मचारी से रंगदारी मांगने वाले भगवान लंका निवासी विवेक लूथरा को चितईपुर चौकी इंचार्ज अर्जुन सिंह ने बुधवार को करौदी बड़ी पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को विवेक के पास से एक देशी नाजायज तमंचा 0.315 बोर और 2 जिन्दा कारतूस 0.315 बोर बरामद हुआ है। पुलिस ने विवेक के ऊपर आर्म्स एक्ट में भी मुकदमा पंजीकृत किया है।

पहले लिया विश्वास में फिर लगा धमकाने:-
प्रतापगढ़ में स्वास्थ्य विभाग में तैनात रुद्रकांत भट्टाचार्या का परिवार आदित्य नगर करौंदी में रहता हैं। विवेक लूथरा ने किराए का मकान खोजवाने में रुद्रकांत की मदद की थी। जिसके बाद विवेक रुद्रकांत से नजदीकियां बढाने लगा और अपने विश्वास में उन्हें ले लिया। पुलिस के मुताबिक, धीरे-धीरे रुद्रकांत के कुछ जरुरी दस्तावेज विवेक लूथरा अपने पास रख लिया। रुद्रकांत ने जब अपने दस्तावेज मांगे तो विवेक लूथरा उन्हें डराने-धमकाने लगा और दस्तावेज वापस देने के एवज में पांच लाख रुपए की रंगदारी मांगने लगा। इससे भयभीत रुद्रकांत ने 27 अगस्त को तहरीर दिया। चितईपुर थाने में विवेक लूथरा के खिलाफ आईपीसी 504, 506, 386 में मुकदमा दर्ज किया गया था।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.