ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

75वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति के रंग से जगमग हुई काशी, कहीं जल रहे तिरंगे झालर तो कहीं बनी रंगोली।

Photo Source :

Posted On:Saturday, August 14, 2021

वाराणसी। पूरा देश 75वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाने के जोश में है। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी रंगों से जगमगा उठा मुख्य और ऐतिहासिक सार्वजनिक स्थलों को रंग बिरंगे झालरों से ऐसे सजाया गया है जैसे पूरा बनारस दिवाली का पर्व मना रहा हो। स्टेशन,सडकें और इमारतों को तिरंगे के रंग में झालरों से रंग दिया गया है। कहीं रोशनी से जगमग इमारतें दिख रही हैं तो कहीं, रंगोली और तिरंगे झंडों से भव्य सजावट की गई है। इस मनोरम दृश्य को देखने वाला हर व्यक्ति प्रफुल्लित हो रहा है और सुंदर दृश्य को अपने कैमरे में संजो रहा है।

कैंट रेलवे स्टेशन:-

कैंट रेलवे स्टेशन तिरंगा की रोशनी में नहाता हुआ बेहद खूबसूरत लग रहा है। बनारस रेल इंजन कारखाना के प्रशासन भवन, मुख्य प्रवेश द्वार एवं बरेका निर्मित प्रथम रेल इंजन कुंदन को बड़े ही आकर्षक तिरेंगे विद्युत लाइट से रोशन किया गया। देखने में बेहद खूबसूरत लग रहा है।



रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर:-

सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर भी तिरंगे की रोशनी से जगमगा रहा है। जिले में कई अन्य स्थानों पर भी भव्य सजावट की गई है। पूरा शहर आजादी के रंग में रंग गया है। सभी पर देशभक्ति का खुमार चढ़ा हुआ है।


बनारस रेल इंजन कारखाना:-

बनारस रेल इंजन कारखाना भी जगमगाते काशी को एक अलग रूप से सहयोग दे रहा है, जहां ब०रे०का० के मुख्य भवन को सजाया गया साथ ही साथ मुख्य भवन के बाहर रखें डमी इंजन को भी पूरी तरह से झालरों से जगमग कर दिया गया। बात चाहे ब०रे०का० के मुख्य द्वार की हो या परिसर में लगे विभिन्न मूर्तियों की हर एक स्थान को विधिवत झालरों से सजाया गया।



बाबतपुर हवाई अड्डा:-

बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर आजादी के जश्न का अलग ही माहील देखने को मिल रहा है। एयरपोर्ट पर तिरंगे की लाइट से रोशन है। इसके साथ ही तिरंगे की रंगोली और वाराणसी की संस्कृति दर्शाते हुए कलाकृति देखकर आने जाने वाले यात्री देश प्रेम की भावनाओं से प्रेरित हो रहे।


वहीं, एयरपोर्ट पर आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर शनिवार की शाम स्थानीय शहनाई वादको द्वारा राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया गया। भारत की सांस्कृतिक राजधानी बनारस विमानतल पर शहनाई के मधुर धुन गूंज कर सभी यात्रियों को राष्ट्रप्रेम की भावनाओं से प्रेरित करती रही।




बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.