ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण जीत, गुदड़ी के लाल ने रौशन किया बनारस का नाम।

Photo Source :

Posted On:Monday, August 2, 2021

वाराणसी। कला संस्कृति एवं साहित्य के धुरन्धरो के अलावा काशी खिलाड़ियों को भी जन्म देती है, खेल चाहे ओलंपिक्स का हो या राज्य स्तर का, काशी के खिलाड़ी हर जगह अपना झंडा गाड़ आते हैं। इसी क्रम में अंतरराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके, बनारस के सुधीर सक्सेना ने हरियाणा के फरीदाबाद में हुए स्टेट किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रोहतक के संजीत को मात देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनके इस सफलता पर वाको इंडिया किक बॉक्सिंग के प्रेसिडेंट संतोष अग्रवाल ने उन्हें बधाई दी। यह प्रतियोगिता 31 जुलाई से 01 अगस्त तक चला था। सुधीर बनारस स्थित रोहनिया में रहते है, वर्तमान समय में वह दिल्ली में रह रहे है और एक बैंक में कार्यरत है।

एक मध्यम वर्गीय परिवार में जन्मे सुधीर ने परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर ना होने के बावजूद अपनी कड़ी मेहनत और सच्ची लगन से विभिन्न देशों के खिलाड़ियों के साथ लोहा लेते हुए भारत के लिए एक स्वर्ण दो रजत और दो कांस्य पदक अपने नाम किया है। अंतर्राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में विश्व चैंपियन और एशियन चैंपियन के सदस्य सुधीर सक्सेना भारत के लिए विश्व स्तर पर एक गौरवपूर्ण भूमिका के किरदार है4।

12 राष्ट्रीय पद को और 40 से अधिक राज्य स्तर के विभिन्न पदों के विजेता रहे सुधीर आज भी खेल के प्रति लगनशील और देश के लिए समर्पित उदाहरण के रूप में संघर्षरत हैं। विभिन्न देशों में भारत का परचम लहराते हुए सुधीर के बारे में भारत के किस बॉक्सिंग की खोज कुलदीप चौधरी का कहना है कि सुधीर के हाथों में बचपन से ही भरपूर और गजब की ताकत बरकरार है और उनके हाथों के पंचों का कोई जवाब नहीं है।



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.