ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

"आपदा योद्धा" NDRF की टीम को महिलाओं ने बांधी राखी,आपदा में सुरक्षा प्रदान करने का लिया वचन।

Photo Source :

Posted On:Monday, August 23, 2021

वाराणसी। रक्षाबंधन के पावन अवसर और भाई बहन के रिश्ते को और मज़बूत बनाने वाले इस पर्व पर बहु-बेटी कुटुम्भ फाउंडेशन की बहनों ने एनडीआरएफ के रेस्कुएर्स को राखी बांधकर उनकी रक्षा के लिए कामना की। अपनी बहनों से दूर इन रेस्कुएर्स के जीवन में इस पर्व पर बहने की कमी को दूर करने और विभिन्न आपदाओं में अपने जीवन को संकट में डालकर लोगों के जीवन को बचाने के लिए उनका आभार व्यक्त करने आयीं महिलाओं ने जवानों की कलाई पर राखी बांधी और उनके सुरक्षित जीवन की कामना की।

आपदा में रक्षा करने वाले भाइयों की लम्बी हो उम्र :-
इस रक्षा सूत्र के माध्यम से महिलाओं ने रेस्कुएर्स की लम्बी आयु और विभिन्न आपदाओं में भीषण खतरों से उनकी सुरक्षा के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर महिलाओं ने कहा कि यह हम सभी के लिए बहुत ही ख़ुशी और गर्व का दिन है कि बहन भाई के इस त्यौहार पर हम अपने नए भाइयों से मिले। जिस तरह से वे निस्वार्थ भाव से अपनी जान को जोखिम में डालकर सबकी जान बचाते हैं तो यह राखी हमारी ओर से उनकी रक्षा का कवच बन कर किसी भी आपदा में उनकी सुरक्षा करेगी।

सारनाथ में भी जवानों को स्थानीय महिलाओं द्वारा राखी बाँधी गई। एनडीआरएफ के लिए आज के दिन की सार्थकता और भी अधिक बढ़ जाती है क्यूंकि टीम किसी भी आपदा में मानवीय जीवन और जीव की रक्षा में सदैव अग्रणी एवं तत्पर रहती है और आज उसके बचाव कर्मियों की दीर्घायु और सुरक्षा का पर्व मनाया जा रहा है। 11 बटालियन कमांडेंट मनोज कुमार शर्मा ने सभी रेस्कुएर्स को एवं रक्षाबंधन पर आई बहनों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी और आभार व्यक्त किया। जवानों ने सभी महिलाओं को मिठाई खिलाकर व उपहार देकर उनका आशीर्वाद लिया और जीवन पर्यंत उनकी रक्षा का वादा किया।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.