ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

10 किलो का ट्यूमर निकला पेट से, जानिए कहाँ की है घटना।

Photo Source :

Posted On:Friday, September 3, 2021

वाराणसी। गुरुवार को वाराणसी में आश्चर्य करने वाली घटना सामने आई। एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला का सफलता पूर्वक ऑपरेशन करके पेट से 10 किलो का ट्यूमर बाहर निकाला। लगभग एक घंटे तक यह ऑपरेशन हुआ। फिलहाल महिला बिल्कुल स्वस्थ है। दरअसल, महिला को काफी दिनों से अपच और पेट फूलने की समस्या थी।

जिले के एक निजी अस्पताल में कुछ दिन पहले 45 वर्षीय महिला ममता झा पेट में दर्द की शिकायत को लेकर आई थी। डॉक्टरों की टीम ने उसकी शारीरिक जांच की जांच में महिला के पेट में ट्यूमर पाया गया। जिसके बाद डॉक्टरों ने गुरुवार को ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एम पी मिश्रा ने घंटे भर ऑपरेशन से ट्यूमर को बाहर निकाला। इस दौरान उनके साथ डॉक्टरों की टीम में डॉ विवेक मिश्रा, रामजी यादव, नर्स शालिनी मौजूद रहे।

ऑपरेशन के बाद डॉक्टर माता प्रसाद ने बताया कि पेशेंट का लगभग 17 साल पहले बच्चेदानी का ऑपरेशन हुआ था, उसी में ओवेरियन ट्यूमर हो गया था। राइट साइड का ट्यूमर काफी बड़ा था, जिसका वजन 10 किलो है। इतने बड़े ट्यूमर को बाहर निकालने के लिए बड़ा ऑपरेशन करना पड़ता है। इसलिए पहले ट्यूमर को छोटा किया गया, उसके बाद छोटे ऑपरेशन से ट्यूमर को बाहर निकाला गया। लेफ्ट साइड में भी ओवेरियन ट्यूमर छोटा सा था, उसको भी निकाला गया, अब पेशेंट बिल्कुल ठीक है, जो ट्यूमर बाहर निकला है और जांच के लिए भेजा जाएगा।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.