ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

22 वर्षीय ई रिक्शा चालक में राजघाट पुल से लगाई छलांग

Photo Source :

Posted On:Monday, November 21, 2022

वाराणसी।  बड़ी बाज़ार में अपने परिवार के साथ रहने वाला इमरान अहमद आज सुबह रोज़मर्रा की तरह रोज़ी-रोटी की तलाश में अपने घर से निकला था। नामालूम उसके दिलो दिमाग में ऐसा क्या चल रहा था। रोज़ी कमाने निकला इमरान अचानक अपने रिक्शे का रुख राजघाट की तरफ कर बैठता है। राजघाट पुल पर वह ई-रिक्शा लेकर पहुचता है और अपना रिक्शा पुल पर ही खड़ा करके गंगा में छलांग लगा देता है। जो परिवार उसके घर सकुशल आने का इंतज़ार कर रहा था वही परिवार आज उसकी तलाश पानी में करवा रहा है कि आखिर उनका लाल कहा गया। उम्र उसकी महज़ 22 साल ही तो थी। पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से कुछ परेशान चल रहा था ऐसा उसके परिजनों ने बताया। छोटी उम्र में ही ज़िम्मेदारी का अहसास और बोझ उसको ई-रिक्शा चलवाने लगा था।
इमरान के वालिद मोहम्मद हारून ने नम आँखों के साथ बताया कि सुबह इमरान ई-रिक्शा लेकर निकला था। पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। आज दोपहर में जानकारी हासिल हुई कि इमरान ने राजघाट पुल से छलांग लगा दिया है। सुचना पाकर मौके पर पहुची आदमपुर और रामनगर पुलिस ने इमरान की तलाश में स्थानीय गोताखोरों को लगाया है। पुलिस को इमरान का मोबाइल और चप्पल बरामद हुई है। दो भाइयो से छोटे इमरान की तलाश जारी है। अभी तक सफलता नही मिली है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.