ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

चुनाव ड्यूटी में तैनात किए गए कोविड-19 एवं नान कोविड से मृत 31 कर्मियों के आश्रितों को 30-30 लाख की सहायता राशि उपलब्ध कराया गया।

Photo Source :

Posted On:Saturday, September 25, 2021

वाराणसी। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन- 2021 चुनाव ड्यूटी में तैनात किए गए कोविड-19 एवं नान कोविड से मृत 31 कर्मियों के आश्रितों को राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा आवंटित धनराशि के सापेक्ष वाराणसी में 30 कोविड-19 एवं 01 नान कोविड से मृत कर्मियों के आश्रितों को जिला मजिस्ट्रेट कौशल राज शर्मा के स्वीकृति पश्चात परिजनों को धनराशि का भुगतान कर दिया गया है। इस तरह माध्यमिक शिक्षा के 05, लोक निर्माण विभाग के 01, उच्च शिक्षा के 01, सिंचाई विभाग के 03, विद्युत सुरक्षा के 01, रेशम विभाग के 01, बेसिक शिक्षा के 17, वन विभाग की 01 तथा पुलिस विभाग की 01 सहित कुल 31 कर्मियों के परिजनों को धनराशि उपलब्ध करा दी गई है।

माध्यमिक शिक्षा विभाग के मृत श्याम शंकर तिवारी के आश्रित पुत्र शशांक शेखर व व राज शेखर तिवारी को 15-15 लाख सहित को 30 लाख, सुशील कुमार श्रीवास्तव की आश्रित पत्नी श्री सुमन श्रीवास्तव, सुशील सिंह की आश्रित पत्नी अपर्णा सिंह, रीना सिंह के आश्रित पति रवि रंजन सिंह, अरुण कुमार मिश्रा की पत्नी जय लक्ष्मी मिश्रा, लोक निर्माण विभाग की बबीता सिंह के आश्रित पति अतुल कुमार सिंह, उच्च शिक्षा विभाग के पंकज लाल श्रीवास्तव की पत्नी रीता श्रीवास्तव, सिंचाई विभाग के विनोद मौर्या की पत्नी अर्चना मौर्य, धुन्नी देवी के पति अवध नारायण भास्कर, भोलेन्द्र कुमार की पत्नी सोनी देवी, विद्युत सुरक्षा के सतीश कुमार सिंह की पत्नी अर्पणा चौधरी, बेसिक शिक्षा विभाग की प्रतिभा रानी के पति धीरेंद्र नाथ दत्त, राजेश कुमार की पत्नी अनुपमा पाटिल, शंकर प्रसाद की पत्नी विभा सिंह, शिवादित्य चौबे की पत्नी संयोगिता चौबे, विजय कुमार सिंह की पत्नी मंजू सिंह, सुनीता देवी के पति दिनेश विश्वकर्मा, सुनील कुमार चक्रवाल की पत्नी रंजना चक्रवाल, सुमन सिंह के पति चंद्रप्रकाश सिंह, सूरेश चंद्र पांडे की पत्नी लक्ष्मी देवी, प्रमोद कुमार सिंह की पत्नी किरण देवी, पवन प्रकाश श्रीवास्तव की पत्नी कुमकुम श्रीवास्तव, महेंद्र नाथ यादव की पत्नी गीता देवी, ज्योति प्रकाश सिंह की पत्नी साधना सिंह, अनंत कुमार राय की पत्नी निधि राय, अजय कुमार सिंह की पत्नी विभा सिंह, गिरीश चंद्र श्रीवास्तव की पत्नी इंदू श्रीवास्तव, दिनेश कुमार वर्मा की पत्नी कुसुम लता देवी, वन विभाग के रामकृत राम की पत्नी मनभावती देवी तथा पुलिस विभाग की विनोद कुमार सिंह की पत्नी ममता देवी को 30-30 लाख रुपए की सहायता राशि उपलब्ध करा दी गई है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.