ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

36वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाडे़ का हुआ समापन, नेत्रदाता परिवार को किया गया सम्मानित।

Photo Source :

Posted On:Friday, September 10, 2021



वाराणसी। 25 अगस्त से 8 सितंबर के मध्य आयोजित किए जा रहे 36वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े का समापन 9 सितंबर को होटल एस.वी. ग्रांड रामकटोरा में आयोजित कार्यक्रम में नेत्रदाता परिवार सम्मान के साथ हुआ। इस अवसर पर नेत्रदाता परिवार के 22 सदस्यों को अतिथियों ने अंगवस्त्र, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सौरभ श्रीवास्तव विधायक कैंट ने नेत्रदान को परिवार की परंपरा बनाने और लोगों को नेत्रदान के लिए प्रेरित करने का सुझाव दिया। विशिष्ट अतिथि गुलाब चन्द्र ए.डी.एम. सिटी ने नेत्रदान को समय की आवश्यकता बताते हुए सहयोग की अपील की। इस अवसर पर पत्रिका अमर ज्योति के 22वें अंक का विमोचन किया गया।

अतिथियों का स्वागत करते हुए डॉ. सुनील साह ने पखवाड़ा के मध्य आयोजित किए गए कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस अवसर पर सांस्कृतिक संस्था सेतु द्वारा नाटक का मंचन किया गया तथा बनारस घराने के पंकज मिश्र द्वारा संगीतमय कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। संचालन सलीम राजा ने किया। समाजसेवी संस्थाओं के सदस्यगण उपस्थित थे। आयोजन में महेश्वरी समाज का सराहनीय सहयोग रहा।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.