वाराणसी। मंगलवार दोपहर तरना पुल के नीचे तकरीबन तीन ट्रेन से कट कर 41 साल के मजदूर की मौत हो गई। मिले मोबाइल से मजदूर की शिनाख्त बंगाल के पश्चिम वर्धमान के कांसा थाने के दुर्गापुर निवासी बामुनारा के रूप में हुई। वह करखियांव स्थित बिस्किट फैक्ट्री में मजदूरी करता था। संपर्क करने पर शिवपुर पुलिस को उसके पिता ने बताया कि वह कई साल से कंपनी में मजदूरी करता था।
मां-पिता के साथ फैक्ट्री के पास ही रहता था। तलाक बाद उसकी पत्नी बेटे के साथ गांव पर रहती है। पिता के मुताबिक, सोमवार रात पत्नी से फोन पर विवाद हुआ था। इस बीच मंगलवार सुबह करीब 10 बजे वह फैक्ट्री से निकला। काफी ढूंढने पर भी कुछ पता नहीं चला। दोपहर बाद पुलिस से सूचना मिली कि उसकी लाश रेलवे ट्रैक पर मिली है। पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस खुदकुशी की आशंका जता रही है।