ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

वाराणसी की सड़कों पर उतरे 5000 बीजेपी कार्यकर्ता,झाडु लगाकर चलाया मेगा सफाई अभियान

Photo Source :

Posted On:Tuesday, September 20, 2022


वाराणसी। शहर से लेकर गांव तक जगह-जगह बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने झाडु लेकर सड़कों के साथ पार्क,महापुरुषों के प्रतिमा स्थल और अन्य जगहों पर सफाई अभियान चलाया। वाराणसी जिले में 300 से अधिक स्थानों पर लगभग 5000 कार्यकर्ता इस अभियान में शामिल हुए।
          यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़े के तहत किया गया।
            वाराणसी के लंका स्थित मालवीय चौराहे पर महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा की गंगाजल से साफ सफाई और माल्यार्पण के बाद इस अभियान की शुरुआत हुई। बीजेपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने स्वयं झाडु लगाकर इस अभियान की शुरुआत की जिसके बाद शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में जगह-जगह यह अभियान पूरे दिन चला। 
   मीडिया कर्मियो से बातचीत के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गाँधी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार किया है। मोदी जी देश के पहले ऐसे नेता हैं जिन्होंने राजनीति में सामाजिक सेवा का समावेश कर जनमानस की सेवा के लिए स्वयं को समर्पित किया और स्वयं को प्रधानमंत्री से बढ़कर प्रधानसेवक माना और झाड़ू लगाकर देश को स्वच्छता का संदेश दिया। मोदी जी ने स्वच्छता को जनांदोलन का रूप दिया। हम कार्यकर्ता उनके पद चिन्हों पर चलकर इस अभियान को गति प्रदान कर रहे हैं। स्वच्छता कार्यक्रम सभी 90 वार्डो सहित जिले में लगभग 300 जगहों पर किया जा रहा है।
            कार्यक्रम में उपस्थित लोंगो में  क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी,महामना मंडल अध्यक्ष जगन्नाथ ओझा,सोमनाथ ओझा,पार्षद राकेश जायसवाल,रविंद्र सिंह, संजय जायसवाल,आशुतोष पाल,अब्दुल सलाम,विपिन ओझा,शंकर साहनी,शैलेंद्र मिश्रा,साक्षी साहनी,जैन शर्मा,ब्रजेश्वर त्रिपाठी,राजेश सिंह,सेवा यादव,इंद्रदेव पटवा,मिठाई लाल यादव,अनिल सिंह,सीमा यादव आदि  प्रमुख रूप से शामिल थे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.