ताजा खबर

वाराणसी पहुंचे निशांत कुमार, बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन; योगी को फिर CM बनाने की कही बात

Photo Source : Google

Posted On:Monday, September 28, 2026

बनारस न्यूज डेस्क: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार इन दिनों दो दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे पर हैं। वाराणसी पहुंचकर उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए और गंगा आरती में भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बिहार समेत पूरे देश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। निशांत कुमार ने कहा कि काशी आकर बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

निशांत कुमार ने बताया कि उन्होंने बाबा विश्वनाथ की पूजा के साथ गंगा आरती भी देखी और अपने कुलगुरु बाबा से आशीर्वाद लिया। वाराणसी पहुंचने के बाद वह पड़ाव स्थित श्री सर्वेश्वरी समूह आश्रम भी गए, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया।

उत्तर प्रदेश की 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पूछे गए सवाल पर निशांत कुमार ने कहा कि उनकी इच्छा है कि एनडीए एक बार फिर भारी बहुमत के साथ सरकार बनाए। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दोबारा मुख्यमंत्री बनने की भी बात कही और कहा कि प्रदेश में विकास का काम आगे भी जारी रहना चाहिए।

वहीं, बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल पूछे जाने पर निशांत कुमार ने कहा कि राज्य में स्थिति ठीक है। उन्होंने कहा कि किसी भी घटना की जानकारी मिलने पर प्रशासन और पुलिस की ओर से कार्रवाई की जाती है। निशांत कुमार का वाराणसी दौरा ऐसे समय में हुआ है, जब जेडीयू उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक गतिविधियां बढ़ाने की तैयारी कर रही है और 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर दलों की तैयारियां तेज हो रही हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.