राजधानी लखनऊ में करणी सेना की एक विशाल बैठक का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। आगामी परिस्थितियों को देखते हुए बैठक में संगठन के विस्तार हेतु नए पदाधिकारियों का मनोनयन भी हुआ।
संगठन में हुई वापसी:-
करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जिनमे संगठन को नई धार देने के लिए विवेक सिंह राठौड़ को पुनः संगठन में वापसी कराते हुए उन्हें कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया,इसके अलावा वंदना सिंह को महिला शक्ति की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्षा और पारुल को प्रदेश मीडिया प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया।
भगवा रैली का होगा आयोजन:-
इसके साथ ही बैठक में उपस्थित राष्ट्रीय एवं प्रदेश उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय पदाधिकारी और लगभग तीन दर्जन से ज्यादा जिलाध्यक्षों के सामने यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी कुछ दिनों में प्रदेश के प्रत्येक जनपद में विशाल भगवा रैली निकाली जाएगी जिसका समापन दिल्ली के गांधी मैदान में किया जाएगा।