वाराणसी। पाण्डेयपुर स्थित सुधाकर महिला शिक्षण संस्था समूह में संस्थापक का जन्म दिवस स्थापना दिवस 20 सितंबर को हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन व माल्यापर्ण कर हुई।
संस्था प्रमुख व प्राचार्य डॉ. प्रभु नारायण दुबे ने कहा कि संथापक महोदय का जन्म 1929 में हुआ। संस्था की स्थापना आज वृक्ष की भांति सभी को छाया के रूप में सुशोभित कर रही हैं। उपप्राचार्य डॉ. रमा दुबे ने कहा कि संस्था की स्थापना 1957 में हुई उस समय बालिकाओं के लिये पढ़ाई के लिये जागरूकता नहीं थी। संस्था ने केवल बालिकाओं को जागरूक ही नहीं किया बल्कि आज इस संस्था की बालिकाएं प्रशासनिक सेवाएं और न्यायिक सेवाओं में संस्था की नाम रोशन कर रही है। महाविद्यालय के समन्वयक शिक्षाविद डॉ. अशोक कुमार पाण्डेय ने कहा कि संस्थापिका महोदया श्रीमती शांति दुबे ने बालिकाओ के लिए जो सपना देखा था आज साकार रूप ले लिया है। डॉ. पाण्डेय ने कहा कि कोविड-19 के विषम परिस्थितियों में भी हम धैर्य के साथ आगे बढ़ते रहे।
इस अवसर पर डॉ. मंजू त्रिपाठी, डॉ. सरोज सिंह, डॉ. सुजीत राय, श्रीमती आशा पाण्डेय, डॉ. आशीष, डॉ. विष्णु गुप्त, डॉ. उषा उपाध्याय, डॉ. गीता, सुश्री स्मिता जेहरा ने विचार व्यक्त किया। सुधाकर महिला इंटर मीडिएट कालेज की प्राचार्या डॉ. श्रीमती सुनीता दुबे ने ह्रदय से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. श्याम सुंदर मिश्र और डॉ. शशि भूषण पाण्डेय व संचालन राज कुमार श्रीवास्तव ने किया।