ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

ACP सुभाष चन्द्र पहुंचे दशाश्वमेध थाना,मन्दिर एवं महिला सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए उठाए कदम।

Photo Source :

Posted On:Monday, August 9, 2021

वाराणसी। कमिश्रनेट के नव नियुक्त Additional CP सुभाष चंद्र दुबे ने रविवार को दशाश्वमेध थाने का औचक निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने श्रीकाशी विश्वनाथ दरबार के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और तैनात सुरक्षाकर्मियों से वार्ता करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

दशाश्वमेध थाने के निरीक्षण के दौरान परिसर में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई और थाना प्रभारी को व्यवस्था करने के लिए निर्देश दिया। अपर पुलिस आयुक्त ने थाना परिसर के कार्यालय सहित महिला हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के प्रति आने वाली शिकायतों को संवेदनशीलता और गंभीरता से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।

Addi. CP ने निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता भी सुनिश्चित की जाए। महिलाओं से संबंधित सभी मामलों में पुलिस संवेदनशीलता के साथ उनके साथ अपराध पर तत्परता पर कार्य करें।


अपर पुलिस आयुक्त ने आगामी त्योहारों पर होने वाले आयोजनों को बेहतर तरीके संपन्न कराने का निर्देश दिया गया। स्वतंत्रता दिवस के लिए अलर्ट रहने और अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया। सावन माह के लिए भी क्षेत्र में अतिरिक्त यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने का निर्देश दिया। पुलिस को अनुशासन और टर्नआउट को लेकर सलाहकारी चेतावनी दी।



थाने का निरीक्षण करने के बाद Addi. CP सुभाष चंद्र दुबे श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। बाबा दरबार के रूट पर तैनात सिपाहियों से बातचीत कर उनको हर पल सतर्कता के निर्देश दिया। इस दौरान ACP दशाश्वमेध अवधेश पांडेय साथ थे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.