ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

अधिवक्ताओं ने किया सनबीम स्कूल के खिलाफ प्रदर्शन, हाईकोर्ट के जज से जांच कराने की उठाई मांग

Photo Source :

Posted On:Monday, November 29, 2021

वाराणसी। सनबीम लहरतारा में शुक्रवार को हुए छात्रा से हुए दुराचार मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। शहर की कई समाजसेवी संस्थाओं और राजनितिक दलों के बाद सोमवार को अधिवक्ताओं ने भी सनबीम ग्रुप के विरोध में DM पोर्टिकों में प्रदर्शन किया। सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के अधिकवक्ताओं ने अध्यक्ष अशोक उपाध्याय के नेतृत्व में प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। अधिवक्ताओं ने इस पूरे प्रकरण में स्कूल प्रबंधन को भी दोषी ठहराया और हाईकोर्ट के जज से इस पूरे प्रकरण की जांच की मांग की। 

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक उपाध्याय ने कहा कि शुक्रवार को सनबीम लहरतारा में कक्षा 3 की छात्रा के साथ स्कूल के स्वीपर ने दुराचार किया जो की काफी शर्मनाक कृत्य है। इस कृत्य में हम अधिवक्ता स्कूल प्रबंधन को भी दोषी मानते हैं।  अशोक उपाध्याय ने आरोप लगाते हुए कहा कि सनबीम ग्रुप के जितने भी स्कूल बने हैं वो सभी नगर निगम की ज़मीन का कब्ज़ा करके बने हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने अपने नवरत्नों में दीपक मधोक को शामिल किया है।  हमारी मांग है कि ऐसे व्यक्ति को तुरंत वो अपने नवरत्नों की सूची से हटवा दें। 

अशोक उपाध्याय ने कहा कि पिछले वर्ष सनबीम वरुणा में एक अधिवक्ता साथी के बच्चे की आत्महत्या की गुत्थी आज तक नहीं सुलझी और वह मामला दीपक मधोक ने अपने रसूख से ठन्डे बस्ते में डलवा दिया।  उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि मुख्यमंत्री इस सम्बन्ध में विशेष संज्ञान लेते हुए आवशयक कार्रवाई करें अन्यथा हम सभी अधिवक्तागण वृहद् आंदोलन को बाध्य होंगे।  

अधिवक्ताओ ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में निम्न मांग की है - 

1 - उच्च स्तरीय न्यायिक जांच माननीय उच्च न्यायालय के किसी  न्यायमूर्ति से कराई जाए और दोषियों की गिरफ्तारी कराकर दोषियों को कड़ा से कड़ा दंड दिया जाए
 2 - उक्त विद्यालय में सनबीम वरुणा  शाखा में पूर्व में एक अधिवक्ता के पुत्र द्वारा किए गए आत्महत्या के मामलों की जांच पुनः  उक्त न्यायिक जांच कमेटी के द्वारा कराई जाए
 3 -  सनबीम  स्कूल भगवानपुर व उससे संबंधित संपूर्ण प्रदेश में संचालित हो रही सभी शाखाओं का तत्काल रोक लगाई जाए और उनकी मान्यता समाप्त की जाए
 4 -  सनबीम स्कूल के प्रबंधक दीपक मधोक जगदीप मधोक उर्फ जग्गू व प्रदीप मधोक  बाबा द्वारा वाराणसी जनपद में सरकारी जमीन पर प्लांट कब्जा करके बनाए गए सभी विद्यालयों की जांच हो और सरकारी जमीन को उक्त  शिक्षा माफियाओं के चुंगल से मुक्त करा कर उन्हें बेदखल किया जाए


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.