ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

मलदहिया मलिन बस्ती में भ्रमण कर वहाँ रह रहे लोगों से मंत्री ने पूछी कुशलक्षेम, लौह पुरुष बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की

Photo Source :

Posted On:Thursday, August 25, 2022



       वाराणसी। उत्तर प्रदेश के जल शक्ति एवं वाराणसी मंडल के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने विकास खंड चिरईगाँव के गंगा किनारे स्थित ग्राम सभा अमौली में प्राथमिक विद्यालय पर आयोजित चौपाल में शासन की ग्राम स्तर पर संचालित योजनाओं के संबंध में जानकारी की। उन्होंने किसानों से वार्ता के दौरान जानकारी की कि क्या खेतों में प्रयोग होने वाले इंसेक्टिसाइड्स व पेस्टिसाइड्स की पहुँच गंगा नदी के जल तक हो रही। लोगों ने बताया कि वर्तमान में गंगा नदी में किसी भी तरह के गंदे पानी का मिलान नही हो रहा। 
       मंत्री ने गंगा किनारे बसे गांवों में हो रही आर्गेनिक व प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर बल दिया। जिससे लोगों का आहार-बिहार शुद्ध रहे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पीने के पानी की आपूर्ति, किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, सब्सिडाइज्ड बीज व खाद, राशन वितरण, गर्भवती महिलाओं की देखभाल व उनको शासन से मिल रही योजनाओं की जानकारी की।आंगनबाड़ी से छोटे बच्चों को मिल रही सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। किसान रामजी मौर्या द्वारा जीवा मित्र बनाने व् इसके उपयोग पर तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के दौरान चिरईगांव ब्लॉक प्रमुख अभिषेक सिंह के द्वारा अपने विकास खंड के 76 में 33 गांव बाढ़ प्रभावित होने की जानकारी दी गयी जिसपर मंत्री ने बाढ़ फंड से कार्य कराने का भरोसा दिया।
    कार्यक्रम के अंत में प्रभारी मंत्री ने गाँव की खुशहाली को 5 बात लोगों से पालन करने की अपील करते हुए कहा कि घर में माता-पिता की सेवा व देखभाल, बच्चों को पढ़ाना-लिखाना, शराब व गुटखे के सेवन से दूर रहना, सरकारी संपत्तियों को नुकसान न पहुँचाना और जल संचय पर विशेष बल दिया। इस दौरान आसपास के ग्राम पंचायत सभा के ग्राम प्रधानो ने अपनी समस्या रखी, जिस पर उन्होंने कार्यवाही का भरोसा दिया।
         तत्पश्चात मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने छोटी मलदहिया मलिन बस्ती में भ्रमण कर वहां रह रहे लोगों से उनका कुशलक्षेम पूछा। मलिन बस्ती के बुजुर्ग दलित से उनका हालचाल पूछे जाने के दौरान मंत्री ने उनके माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों को उन्होंने पेयजल, सीवर एवं सफाई व्यवस्था को सुचारू रूप से सुनिश्चित कराए जाने का निर्देश दिया। इससे पूर्व उन्होंने मलदहिया चौराहे पर लगे लौह पुरुष बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की।
        इस दौरान राज्यमंत्री समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास विभाग एवं प्रभारी मंत्री संजीव कुमार गोड़, महापौर मृदुला जायसवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर सहित नगर आयुक्त प्रणय सिंह, अपर नगर आयुक्त, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, जोनल अधिकारी सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.