ताजा खबर
Business Idea: खुबानी के तेल का बिजनेस कर देगा मालामाल, ऐसे करें शुरू   ||    Small Saving Scheme: स्मॉल सेविंग स्कीम पर आया सरकार का फैसला, अगली तिमाही इतना मिलेगा ब्याज   ||    HDFC Bank ने रेपो रेट नहीं बढ़ने के बाद भी होम लोन का इंटरेस्ट रेट बढ़ाया, जानिए इसकी वजह   ||    अमेरिकी आव्रजन एजेंसी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए एच1बी वीजा लॉटरी का समापन किया, लाभार्थियों को सूचित...   ||    पाकिस्तान रेड कैप का लीक हुआ ऑडियो, कहा- इस साल मारे जाएंगे पीएम मोदी, योगी, मोहन भागवत   ||    अब कनाडा में बारिश के पानी पर भी लग सकता है टैक्स, क्या है Rain Tax जो लोगों को कर रहा परेशान?   ||    IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के लिए टीम को बढ़ावा, प्रोटियाज गेंदबाज को टीम में शामिल किया गया   ||    IPL 2024: रियान पराग का शानदार फॉर्म जारी, डीसी के खिलाफ आरआर को 185/5 पर पहुंचाया   ||    IPL 2024: राजस्थान दूसरी जीत की ओर, दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराया   ||    Fact Check: बाल्टीमोर पुल हादसे में ये कार नीचे नदी में गिर गई? जानें क्या है इस वायरल तस्वीर की सच्...   ||   

वाराणसी में सपा ने धूमधाम से मनाया पूर्व सीएम का जन्मदिन, कहीं रक्तदान शिविर तो कहीं यज्ञ, पूजन और भंडारा

Photo Source :

Posted On:Thursday, July 1, 2021

वाराणसी, 1st जुलाई 2021 | समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 48 साल के हो गए हैं। बृहस्पतिवार को उनका जन्मदिन वाराणसी में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया। अखिलेश यादव  का जन्मदिन, जिसे ‘संकल्प दिवस’ के रूप में मनाया गया। इस दौरान वृक्षारोपण अभियान, रक्तदान शिविर, भोजन शिविर, पूजा, हवन और रोगियों को फल वितरण द्वारा किया गया। 
 
अर्दली बाजार स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि 2022 में सपा की सरकार बनेगी। कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। उधर युवजन सभा के जिलाध्यक्ष किशन दीक्षित ने 48 दिवसीय कार्यक्रम की रणनीति बनाई। शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय कबीरचौरा पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जन्मोत्सव कार्यक्रम 17 अगस्त तक चलाया जाएगा।  
 
इस मौके पर यज्ञ, हवन, पूजन, भंडारा और भोजन वितरण का कार्यक्रम हुआ। समाजवादी शिक्षक सभा के कैंप कार्यालय संकटमोचन पर पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया। मां सरस्वती की पूजा -अर्चना कर दीर्घायु की कामना की गई। साथियों संग केक काटा गया।
 
जिलाध्यक्ष शिक्षक सभा संजय राय प्रियदर्शी ने कहा कि आज हम सभी  साथी ये संकल्प लेते है कि समाजवादी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। अपने जनप्रिय नेता अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाकर जन्मदिन का उपहार देंगे।
 
पार्षद दल नेता कमल पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है की जन नेता अखिलेश यादव को 2022 में एक बार फिर से मुख्यमंत्री बना कर प्रदेश को खुशहाली के रास्ते पर ले जाएंगे।
 
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 48 वां जन्मदिन सारनाथ क्षेत्र के सिंहपुर स्थित डनडन दास कुटी पर मनाया गया। यहां करीब 125 जरूरतमंदों में राशन किट बांटा गया। कार्यक्रम का आयोजन युवा नेता आनंद यादव ने किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष लालमन राजभर, सहित उमेश,सुनील मिश्रा, अखिलेश यादव, दयाराम मास्टर ने केक काटकर एक दूसरे को केक खिलाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया।
 
वहीं गंज स्थित मुनेश्वर सरदार बालिका विद्यालय के प्रांगण में युवा नेता विजय यादव बंटी के नेतृत्व में 110 जरूरतमंदों में राशन का वितरण किया गया। इस दौरान समाजवादी कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के जन्मदिन पर केक काटकर उनके फोटो चित्र को केक खिलाकर जन्मदिन मनाया।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.