ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

तेज हवाओं के कारण अनियंत्रित हुई अलकनंदा क्रूज, घाट किनारे खड़े नावों से हुई जोरदार टक्कर।

Photo Source :

Posted On:Tuesday, September 14, 2021

वाराणसी। बीते सोमवार की शाम से ही चल रही तेज हवाओं का कहर आज पूरे दिन छाया रहा तो वहीं शाम में भी हवाओं का रौद्र रूप बहता हुआ दिखाई दिया। बंगाल की खाड़ी से उठे इस चक्रवात के चलते वाराणसी में गंगा में नाव संचालन बंद रहा तो वहीं यात्रियों को लेकर अलकनंदा क्रूज निकल पड़ा पर अस्सी घाट पर हवा के तेज बहाव के कारण अनियंत्रित हो गया और देखते ही देखते घाट किनारे खड़ी नावों की तरफ आकर टकरा गया। गनीमत यहरहि कि घटना में किसी को चोट तो नहीं आई पर एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

नाव से कूदकर बचाई जान:-
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज हवा के चलते दर्शनार्थियों को लेकर निकले अलकनंदा क्रूज अचनाक अनियंत्रित हो गया और घाट किनारे खड़े नाव की तरफ आकर टकरा गया। संयोग अच्छा था कि नाव पर सवार लोगों ने अनियंत्रित क्रूज को देख लिया और नाव से कूदकर अपनी जान बचाई। इस घटना से घाट पर कुछ देर के लि‍ये अफरा तफरी का माहौल रहा। क्रूज में बैठे लोग भी इस हादसे से सहम गए।

हो सकता था बड़ा हादसा:-
नाविक दीपक साहनी ने बताया कि अगर गंगा में हवा के तेज बहाव के कारण नाव संचालन को हम लोगों ने रोक दिया हैं, तो अलकनंदा जलयान क्यों चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर तेज हवा के कारण क्रूज पलट जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.